न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RSS पर प्रतिबंध की मांग को लेकर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर बरसी पार्टी, कहा - 'पहले इतिहास पढ़ें'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरएसएस पर दिए गए बयान को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि खरगे इतिहास पढ़ें और जानें कि गांधी, नेहरू और आंबेडकर ने संघ की सराहना की थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Nov 2025 8:30:01

RSS पर प्रतिबंध की मांग को लेकर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर बरसी पार्टी, कहा - 'पहले इतिहास पढ़ें'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरएसएस पर दिए गए बयान ने शुक्रवार को सियासी हलचल तेज कर दी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने खरगे के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है, जो पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI), मुस्लिम लीग और जमीयत उलेमा-ए-हिंद जैसी संस्थाओं से मेल खाती है।

दरअसल, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक कार्यक्रम के दौरान खरगे ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर दोबारा प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि यह संगठन देश में कानून व्यवस्था की समस्याओं के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को संघ से जुड़ने की अनुमति देकर सरदार पटेल की विरासत का अपमान किया है।

बीजेपी का करारा जवाब


खरगे के इस बयान पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि खरगे का बयान निंदनीय है और यह बताता है कि कांग्रेस आरएसएस के योगदान को समझने में विफल रही है।

पात्रा ने कहा, “आज खरगे जिस भाषा में आरएसएस की आलोचना कर रहे हैं, वह वही भाषा है जो PFI, मुस्लिम लीग और जमीयत उलेमा-ए-हिंद इस्तेमाल करती है। कांग्रेस अध्यक्ष को ऐसी टिप्पणियों से पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए।”

“आरएसएस और भारत का इतिहास जानें”

पात्रा ने आगे कहा कि खरगे को यह समझना चाहिए कि देश के कई महान नेताओं ने संघ के योगदान को स्वीकार किया था। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 1934 में वर्धा के एक संघ शिविर के दौरे पर महात्मा गांधी ने वहां दिखे अनुशासन और अस्पृश्यता के अभाव की प्रशंसा की थी।

इसी तरह, 1939 में पुणे के शिविर में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि संघ में जातिगत भेदभाव नहीं है और सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है।

नेहरू और इंदिरा ने भी की थी सराहना

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने स्वयं आरएसएस को 1963 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। संघ ने इसमें भाग लिया और यह तथ्य इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि इंदिरा गांधी और प्रणब मुखर्जी जैसे नेताओं ने भी समय-समय पर संघ के अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की थी।

गांधी हत्या पर बीजेपी का जवाब

महात्मा गांधी की हत्या के सवाल पर बीजेपी नेता ने कहा कि कपूर आयोग और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने यह स्पष्ट कर दिया था कि गांधीजी की हत्या से आरएसएस का कोई संबंध नहीं था। बावजूद इसके, कांग्रेस बार-बार झूठी कहानियों के ज़रिए संघ की छवि खराब करने की कोशिश करती रही है।

पात्रा ने दोहराया कि “खरगे को देश और संघ दोनों का इतिहास गहराई से पढ़ना चाहिए। उन्हें यह भी समझना चाहिए कि जिन महापुरुषों की वह पार्टी आज भी पूजा करती है, उन्होंने स्वयं संघ के कार्यों की सराहना की थी।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल