न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेहद खुशी हो रही है... IPL में RCB की जीत पर कोहली को लेकर बोले शशि थरूर

18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने IPL 2025 की ट्रॉफी जीत ली। विराट कोहली के लिए यह जीत बेहद खास रही। शशि थरूर और कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी बधाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 10:36:37

बेहद खुशी हो रही है... IPL में RCB की जीत पर कोहली को लेकर बोले शशि थरूर

18 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार आईपीएल का खिताब जीत ही लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 7 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ RCB ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की और उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

शशि थरूर ने जताई खुशी, विराट कोहली के लिए कही दिल छूने वाली बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने खासतौर पर विराट कोहली की 18 साल की निष्ठा और समर्पण की सराहना की। थरूर इस समय अमेरिका दौरे पर हैं, लेकिन जैसे ही वॉशिंगटन डीसी पहुंचे, उन्होंने IPL फाइनल का स्कोर सबसे पहले चेक किया। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "वॉशिंगटन में उतरते ही सबसे पहले आईपीएल फाइनल का स्कोर देखा। विराट कोहली के लिए बेहद खुशी हो रही है कि 18 साल की अथक सेवा के बाद उन्होंने ट्रॉफी उठाई। RCB और विराट को हार्दिक बधाई।"

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

RCB की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। फैन्स, क्रिकेट दिग्गजों और नेताओं ने जमकर RCB और विराट को बधाइयां दीं। शशि थरूर की पोस्ट भी खूब वायरल हो रही है और विराट कोहली के समर्थकों द्वारा इसे खूब सराहा जा रहा है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ट्वीट भी चर्चा में

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी RCB की जीत पर ट्वीट करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा, "शानदार प्रदर्शन RCB! सरप्राइजों से भरे इस सीजन का जबरदस्त समापन। विराट कोहली, आपने इस सपने को वर्षों तक जिया और अब यह ताज वाकई में आप पर खूब फबता है। अगली बार चेन्नई सुपर किंग्स की जबरदस्त वापसी की उम्मीद करता हूं।"

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी दी बधाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर RCB की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आखिरकार सपना पूरा हुआ। शानदार प्रदर्शन और अटूट जज़्बे ने इस जीत को मुमकिन बनाया। 'Ee Sala Cup Namde' (इस साल कप हमारा है) का नारा आज सच हो गया। यह जीत कर्नाटक के लिए गर्व का क्षण है और पूरी दुनिया के प्रशंसकों के लिए रोमांचकारी भी।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं