Ee Sala Cup Namde is no longer a dream!
आईपीएल 2025 फाइनल: मुकाबले की झलक
Bangalore, it`s your night. It took years of memes, heartbreaks, and hope...This one`s for every fan who never gave up.
Congratulations to @RCBTweets and @imVkohli on lifting their maiden IPL trophy. pic.twitter.com/4uxGg9x7Ld
फाइनल मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। विराट कोहली ने इस दौरान 43 रनों की अहम पारी खेली। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 30 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए।
आरसीबी की ऐतिहासिक जीत और फैंस का जश्न
आरसीबी की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा गया। टीम की लोकप्रियता पहले से ही बहुत अधिक थी, और विराट कोहली के प्रति लोगों का स्नेह भी जगजाहिर है। जब टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता, तो फैंस ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक इस पल को उत्साह से मनाया। कई शहरों में आतिशबाजी हुई, तो कहीं आरसीबी के झंडे लहराए गए।















