न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर बोले शरद पवार, चुनाव आयोग पर से भरोसा...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में कथित धांधली और अन्य अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार का कहना है कि भाजपा की प्रतिक्रिया से आयोग पर जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 12:33:41

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर बोले शरद पवार, चुनाव आयोग पर से भरोसा...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कई महीनों से वोटर लिस्ट में कथित धांधली और अन्य अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। इस दौरान अक्सर भाजपा के नेता उनकी टिप्पणियों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। इस विषय पर एनसीपी-एसपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कहा कि ऐसे हालात में चुनाव आयोग के प्रति आम जनता का भरोसा कमजोर होता है। पवार ने मीडिया से बातचीत में यह भी बताया कि विपक्षी नेताओं के उठाए गए मुद्दों का सही जवाब आयोग की बजाय भाजपा देती है, जिससे लोकतंत्र में अविश्वास की भावना बढ़ती है।

पवार ने कहा, "जब राहुल गांधी जैसे सांसद चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं, तो संबंधित संस्था को इसका संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन हो यह रहा है कि आयोग की तरफ से कोई जवाब नहीं आता और भाजपा और उसके नेता प्रतिक्रिया देने लगते हैं। इसके कारण आम जनता में आयोग के प्रति भरोसा घटता है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि केवल मुख्यमंत्री या अन्य राजनीतिक नेता इस तरह के मामलों में जवाब दे रहे हैं, जबकि इसे आयोग की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

हाल ही में राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाया कि वे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों की रक्षा कर रहे हैं। गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां मतदाताओं के नाम धोखाधड़ी के माध्यम से हटाए या जोड़े गए हैं।

चुनाव आयोग ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि कोई भी आम नागरिक ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं कर सकता। आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए केवल उसी बूथ के अन्य मतदाता फॉर्म 7 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। राहुल गांधी के इन दावों के बाद विपक्षी दलों में एकजुटता देखने को मिली है। शरद पवार समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में 'वोट चोरी' के उदाहरण पेश किए हैं।

पवार ने अंत में यह चेतावनी दी कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठते सवाल लोकतंत्र की मजबूती के लिए खतरनाक हैं और इस तरह की स्थिति में आयोग को खुद सक्रिय होकर जनता में भरोसा बनाए रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल