न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये सिर्फ घोटाला नहीं, जनता के साथ धोखा है, वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी, वक्त बदलेगा, सजा मिलेगी

राहुल गांधी ने फिर उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल, पेश किए वोट चोरी के सबूत। बिहार के SIR को बताया Institutionalise चोरी और कहा—समय बदलेगा, सज़ा मिलेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Aug 2025 11:47:45

ये सिर्फ घोटाला नहीं, जनता के साथ धोखा है, वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी, वक्त बदलेगा, सजा मिलेगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर देश की चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वे लगातार कहते रहे हैं कि चुनावों में गड़बड़ियां हो रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कथित वोट चोरी के सबूत पेश करते हुए इसे एक संगठित साज़िश और “Institutionalise चोरी” बताया। बिहार के SIR (Special Revision of Electoral Roll) को लेकर उन्होंने सीधा आरोप लगाया—"समय बदलेगा, और जिम्मेदारों को सज़ा मिलेगी।" राहुल गांधी ने अपनी बात शुरू करते हुए अपने शुरुआती दिनों की यादें साझा कीं। "मैं राजनीतिक माहौल में पला-बढ़ा। 1980 में, जब मैं छोटा था, प्रियंका और मैं घर में लई तैयार कर रात को पोस्टर चिपकाने निकलते थे। पिछले 20 सालों से मैं चुनावी राजनीति में हूं—पोलिंग बूथ का प्रबंधन, वोटर लिस्ट की बारीकियां, सब मेरी पकड़ में हैं।" उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उन्हें महसूस हुआ कि चुनाव नतीजे और जमीनी माहौल में बड़ा अंतर है—"मूड एक दिशा में होता था, लेकिन नतीजे बिल्कुल उल्टे आते थे।"

“यह संभव ही नहीं था” — संदिग्ध नतीजों पर सवाल

राहुल गांधी ने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड के एक चुनाव में उनकी पार्टी हार गई, लेकिन जब उन्होंने उम्मीदवार से रोड शो वाले इलाकों का डेटा मंगवाया, तो पता चला कि हजारों लोगों की मौजूदगी के बावजूद पोलिंग बूथ पर उन्हें लगभग कोई वोट नहीं मिला। उन्होंने आगे बताया कि 2018 में मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की, लेकिन सरकार “छीन ली गई”। वहीं 2023 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने भारी सत्ता विरोधी माहौल देखा, फिर भी पार्टी को केवल 65 सीटें मिलीं—"ऐसा नतीजा आना नामुमकिन था।"

महाराष्ट्र से मिले पक्के सबूत

राहुल गांधी के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार उन्हें ठोस प्रमाण हाथ लगे। "विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बीच अचानक वोटर लिस्ट में नए नाम जुड़ते हैं और ये सभी वोटर्स हमेशा बीजेपी को वोट देते हैं।" उन्होंने कहा कि जब उन्होंने चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट और पोलिंग बूथ की वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी, तो आयोग ने इनकार कर दिया। इसने शक को और मजबूत कर दिया कि आयोग खुद इस खेल में शामिल है। राहुल गांधी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने एक विशेष टीम बनाई, जिसे हर निर्वाचन क्षेत्र में जाकर जांच करने का काम सौंपा गया। "सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि चुनाव आयोग कभी डिजिटल वोटर लिस्ट नहीं देता, सिर्फ लाखों पन्नों में छपी हुई सूची देता है। अगर डिजिटल डेटा मिल जाए, तो पूरा सच देश के सामने आ जाएगा।" उन्होंने बताया कि सिर्फ एक सीट की जांच में ही छह महीने लग गए, जबकि डिजिटल लिस्ट होती तो यह काम पूरे देश में 15 मिनट में हो जाता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें