न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'झूठे और बेबुनियाद आरोप...' वोट चोरी विवाद पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

वोट चोरी विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज किया। आयोग ने कहा- राहुल गांधी के सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। जानें पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 1:33:26

'झूठे और बेबुनियाद आरोप...' वोट चोरी विवाद पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार (18 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आयोग वोट चोरी को बढ़ावा दे रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों की रक्षा कर रहे हैं, जो लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं। राहुल गांधी के इन बयानों ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी।

हालांकि, इलेक्शन कमीशन (ECI) ने राहुल गांधी के आरोपों पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। आयोग ने साफ शब्दों में कहा कि राहुल गांधी के आरोप “झूठे और निराधार” हैं।

चुनाव आयोग का तर्क और सफाई

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होते ही कुछ ही मिनटों में आयोग का बयान सामने आया। आयोग ने अपने पोस्ट में कई बिंदुओं को स्पष्ट किया:

- कोई भी साधारण नागरिक ऑनलाइन वोटर सूची से नाम डिलीट नहीं कर सकता, राहुल का यह दावा गलत है।

- वोटर का नाम हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर अनिवार्य रूप से दिया जाता है।

- वर्ष 2023 में कर्नाटक के अलंद विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाने की कोशिश जरूर हुई थी, लेकिन वह असफल रही। इस मामले में खुद आयोग ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

- चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए आयोग ने कहा कि 2018 में अलंद सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुबध गुट्टेदार विजयी हुए थे, जबकि 2023 में कांग्रेस के बी.आर. पाटिल ने जीत हासिल की।

राहुल गांधी ने लगाए थे ये आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था, “कर्नाटक के आलंद में वोट चोरी की घटना हुई है। हमने इसका खुलासा किया। वहां के BLO को पता चला कि उनके रिश्तेदार का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया गया है। जांच करने पर पता चला कि नाम हटाने की कोशिश पड़ोसी के नाम से की गई, लेकिन पड़ोसी ने साफ इनकार कर दिया।”

राहुल ने दावा किया कि यह घटना बताती है कि चुनाव आयोग की व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं और लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

राहुल गांधी की मांगें

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी मांगें भी रखीं। उन्होंने कहा:

- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी में शामिल लोगों को बचाने के बजाय सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

- आयोग को एक हफ्ते के भीतर कर्नाटक CID को विस्तृत जवाब देना चाहिए।

- हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की है, इसलिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें