न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुतिन का 28 घंटे का मेगा प्लान, PM मोदी संग प्राइवेट डिनर, 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर टिकी दुनिया की नजरें

नई दिल्ली में आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने विशाल मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंच रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक और 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। इस यात्रा में आर्थिक सहयोग, व्यापार असंतुलन, रक्षा साझेदारी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर प्रमुख चर्चा होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Dec 2025 8:38:05

पुतिन का 28 घंटे का मेगा प्लान, PM मोदी संग प्राइवेट डिनर, 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर टिकी दुनिया की नजरें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज अपने विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं। इस बार वह अपने सबसे बड़े मंत्रीस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे हैं। दिल्ली आगमन के तुरंत बाद उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पीएम आवास पर मुलाकात तय है, जहां उनके सम्मान में विशेष रात्रिभोज भी रखा गया है। अनुमान है कि यह मुलाकात देर रात तक जारी रह सकती है।

दुनिया की नजरें पुतिन की भारत यात्रा पर

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी में 23वां भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। ऐसे वक्त में यह बैठक और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है जब अमेरिका, रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत पर दबाव बढ़ा रहा है। इसलिए पुतिन की इस यात्रा को वैश्विक स्तर पर बेहद गंभीरता से देखा जा रहा है।

यात्रा से पहले भारत के विदेश मंत्रालय और रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने साफ संकेत दिए हैं कि इस बार दोनों देशों का आर्थिक व व्यापारिक सहयोग बैठक का मुख्य केंद्र रहेगा। इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुतिन के साथ रूसी सरकार के लगभग सभी प्रमुख आर्थिक विभागों के मंत्री भी भारत पहुंच रहे हैं।

बड़ा रूसी प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में जुटा

पुतिन के साथ आने वाले दल में आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव, उद्योग एवं व्यापार उप मंत्री एलेक्सी ग्रूजदेव, कृषि मंत्री ओक्साना लुट, डिजिटल संचार मंत्री सर्गेई कुशचेव शामिल हैं। इनके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलुसोव भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। हाल के वर्षों में किसी विदेशी दौरे पर रूस का यह सबसे बड़ा आधिकारिक दल माना जा रहा है।

व्यापार जगत भी सक्रिय—75 रूसी कंपनियों के अधिकारी पहुंचे

आर्थिक रिश्तों को नई गति देने की तैयारी का अंदाज़ा इस तथ्य से भी मिलता है कि पुतिन के आगमन से 24 घंटे पहले ही रूस की 75 प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारी नई दिल्ली में पहुंच चुके हैं। शुक्रवार दोपहर पुतिन और पीएम मोदी दोनों देशों के 75–75 बड़ी कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से सामूहिक बातचीत करेंगे।

व्यापार असंतुलन कम करने पर भारत का ध्यान

रूस चाहता है कि भारतीय रिटेल, आईटी और हाई-टेक कंपनियां रूस में अपने प्लांट स्थापित करें। वहीं भारत यह ज़ोर दे रहा है कि रूस भारतीय उत्पादों और सेवाओं के आयात में बढ़ोतरी करे, ताकि व्यापार घाटे को संतुलित किया जा सके।

वित्त वर्ष 2024–25 में भारत–रूस के बीच लगभग 68 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था, लेकिन भारत का निर्यात इसमें केवल 5 अरब डॉलर रहा। हाल ही में रूस ने भारत से आलू, अनार और समुद्री मछलियों का आयात शुरू किया है, पर विशेषज्ञों का मानना है कि इससे व्यापार संतुलन में बड़ा बदलाव नहीं आएगा।

रक्षा साझेदारी पर भी होंगी महत्वपूर्ण चर्चाएं

बैठक में रक्षा सहयोग से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दों पर भी बात होने की संभावना है, हालांकि सूत्रों के मुताबिक किसी बड़े रक्षा सौदे पर अभी त्वरित सहमति बनना मुश्किल है। पिछले वर्षों में भारत के रक्षा आयात में रूस की हिस्सेदारी घटी जरूर है, लेकिन अब भी यह लगभग 36% है।

पुतिन के सम्मान में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी रात्रिभोज का आयोजन किया है, जिससे इस यात्रा के महत्व का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, बेचैनी की शिकायत के बाद AIIMS में भर्ती; एंजियोग्राफी हुई
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
पंजाब में हिंदू वोटों पर AAP की नजर, ‘सनातनी’ रणनीति से BJP के बढ़ते जनाधार को चुनौती देने की तैयारी
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
NALSAR छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत का BCI को दो टूक संदेश, बोले- यह छात्रों और मेरे बीच की बात
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
दुबई से भारत लाया गया ड्रग्स केस का आरोपी वीरेंद्र बसोया, ₹6000 करोड़ के नेटवर्क से जुड़ा है मामला
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
विभाजन के दर्द को याद कर भावुक हुए PM मोदी, बोले- पीड़ितों के साहस और संघर्ष को नमन
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
अमित शाह नहीं भागते, सायोनी घोष ने कर दी तारीफ; विपक्ष पर भी साधा निशाना
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
बच्चे को कितने साल तक कराएं ब्रेस्टफीडिंग? डॉक्टर ने बताई सही उम्र
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
विभाजन विभीषिका दिवस पर कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- इतिहास से सीखना जरूरी, फिर न बंटे देश
राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ऐसा विपक्षी नेता देखना लोकतंत्र का दुर्भाग्य
राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, जेपी नड्डा बोले- ऐसा विपक्षी नेता देखना लोकतंत्र का दुर्भाग्य
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
चमोली टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी लापता; पानी और गाद से भरी सुरंग में रेस्क्यू जारी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान में बड़ा बदलाव, अब 365 नहीं पूरे 412 दिन मिलेगी वैलिडिटी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
अभिजीत दीपके के ‘गेट आउट’ वाले बयान पर विवाद, पुलिस संगठन ने मांगी सार्वजनिक माफी
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
Motorola ने भारत में उतारा Moto G Max, 7000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी में की ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग, यश बोले- बॉडीगार्ड रखते थे उनका खास ख्याल