न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UNGA 2025: पीएम मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जयशंकर

अमेरिका यात्रा स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जानें क्यों रद्द हुई मोदी की यात्रा और कैसे अमेरिका-भारत संबंधों में तनाव बढ़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Sep 2025 8:56:27

UNGA 2025: पीएम मोदी नहीं जाएंगे अमेरिका, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जयशंकर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने न्यूयॉर्क में होने जा रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें अधिवेशन में हिस्सा नहीं लेंगे। सरकार ने निर्णय लिया है कि उनकी जगह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और वहां भाषण देंगे। 24 जुलाई को यह जानकारी आई थी कि भारत ने 26 सितंबर को पीएम मोदी के संबोधन के लिए एक विशेष स्लॉट सुरक्षित किया है। हालांकि, यह पहला अवसर नहीं है जब पीएम की जगह विदेश मंत्री महासभा को संबोधित करेंगे। पहले भी कई बार सूची में प्रधानमंत्री का नाम दर्ज रहा, लेकिन अंतिम समय पर विदेश मंत्री ने मंच संभाला है।

क्यों रद्द हुई मोदी की यात्रा?

विशेषज्ञों का कहना है कि पीएम मोदी का अमेरिका दौरा तभी संभव था, यदि भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता में कोई ठोस प्रगति दिखाई देती। मौजूदा हालात को देखते हुए यह संभावना लगभग न के बराबर थी। इसीलिए पीएम ने अपनी यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया।

अमेरिका-भारत रिश्तों में तनाव

दरअसल, दोनों देशों के बीच मतभेद डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति से और गहरे हो गए हैं। रूस से कच्चा तेल रियायती दरों पर खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत पर 25% तक का टैरिफ लगाया है। इससे पहले भी इसी स्तर का शुल्क लागू किया गया था। नतीजतन, अब भारत को अमेरिका में अपना सामान निर्यात करने के लिए लगभग 50% टैक्स चुकाना पड़ रहा है। यह परिस्थिति दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर नकारात्मक असर डाल रही है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी दिखेगी जयशंकर की भूमिका

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अलावा विदेश मंत्री जयशंकर अगले सप्ताह ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की मेज़बानी में होने वाले ‘ब्रिक्स’ समूह के वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

इस बैठक का मुख्य एजेंडा ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियों से उपजे तनाव पर साझा रणनीति तैयार करना है। ब्राजील इस समय ‘ब्रिक्स’ का अध्यक्ष है और इस समूह में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश भी शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत