न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खोदा पहाड़ निकली चुहिया', पीएम मोदी के राष्ट्र संबोधन पर सपा का तंज

पीएम मोदी के राष्ट्र संबोधन पर समाजवादी पार्टी का हमला। सपा नेता आईपी सिंह ने भाषण को “खोदा पहाड़, निकली चुहिया” करार देते हुए कहा कि इसमें ठोस कदमों की कमी रही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Sep 2025 10:36:34

'खोदा पहाड़ निकली चुहिया', पीएम मोदी के राष्ट्र संबोधन पर सपा का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर की शाम 5 बजे देश को संबोधित किया। यह संबोधन जीएसटी की नई दरें लागू होने से पहले किया गया था। पीएम ने इसमें जीएसटी सुधारों के लाभ गिनाते हुए कहा कि इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील भी की।

लेकिन उनके इस भाषण पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। सपा के पूर्व राज्यमंत्री और आज़मगढ़ से नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा – “खोदा पहाड़, निकली चुहिया” और कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन उम्मीदों के विपरीत रहा।

आईपी सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा कि पीएम मोदी गब्बर सिंह टैक्स यानी जीएसटी को कुछ ‘काट-छांट’ का नाम दे रहे हैं, लेकिन खुद स्वदेशी के इस्तेमाल को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सपा नेता की यह टिप्पणी अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है और विपक्ष ने इसे लेकर नया हमला बोल दिया है।

पीएम मोदी का भाषण और स्वदेशी पर ज़ोर

प्रधानमंत्री मोदी ने 19 मिनट के संबोधन में कहा कि जीएसटी 2.0 से आम लोगों को बड़ा लाभ होगा। उन्होंने बताया कि आयकर छूट सीमा और जीएसटी सुधारों की वजह से जनता को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। साथ ही उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि विदेशी सामानों से दूरी बनाएं और गर्व के साथ भारतीय उत्पादों को अपनाएं।

पीएम मोदी ने कहा – “हर घर स्वदेशी का प्रतीक बने। हमें गर्व से कहना होगा कि हम स्वदेशी खरीदते हैं। केवल तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा और तेजी से विकास करेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हर राज्य आत्मनिर्भर बने और भारत समग्र रूप से विकास की राह पर आगे बढ़े।

सपा का पलटवार

प्रधानमंत्री के इन दावों के जवाब में सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि यह संबोधन केवल शब्दों का खेल था, जिसमें ठोस कदमों की झलक नहीं दिखी। उनके मुताबिक जनता उम्मीद कर रही थी कि पीएम बड़े सुधारों की घोषणा करेंगे, लेकिन अंत में यह भाषण केवल “जुमलों” तक सीमित रहा।

इस तरह, पीएम मोदी के राष्ट्र संबोधन ने जहां भाजपा समर्थकों को आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया, वहीं विपक्ष ने इसे खोखला करार देते हुए सवाल उठाए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बहस किस तरह आगे बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत