न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चौकन्ना रहिए, आजकल लोग जननायक की चोरी में लगे हैं’, नाम लिए बिना PM मोदी का राहुल-तेजस्वी पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर अप्रत्यक्ष हमला किया, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि आजकल लोग जननायक की पहचान की चोरी करने में लगे हैं। पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान और बिहार में नई स्किल यूनिवर्सिटी की अहमियत पर भी जोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 2:15:24

‘चौकन्ना रहिए, आजकल लोग जननायक की चोरी में लगे हैं’, नाम लिए बिना PM मोदी का राहुल-तेजस्वी पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर अप्रत्यक्ष हमला बोला है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि आजकल कुछ लोग ‘जननायक’ की पहचान को अपने राजनीतिक लाभ के लिए उधार लेने में लगे हैं। इस दौरान उन्होंने असली ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भी याद किया।

कर्पूरी ठाकुर को बिहार की जनता ने बनाया जननायक: मोदी

शनिवार को पीएम मोदी ने बिहार में ‘कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने इस विश्वविद्यालय का नाम भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में रखा है।

विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कर्पूरी ठाकुर को ‘जननायक’ सोशल मीडिया ट्रोल्स ने नहीं बनाया। यह सम्मान बिहार की जनता ने उनके जीवन और कार्यों को देखकर दिया।” उन्होंने बिहारवासियों से कहा कि वे चौकन्ना रहें, ताकि कर्पूरी ठाकुर को जनता द्वारा मिला यह सम्मान किसी द्वारा छिन न लिया जाए।

एनडीए की डबल इंजन सरकार शिक्षा क्षेत्र को कर रही सशक्त

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के शिक्षा और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए कहा, “कर्पूरी ठाकुर ने समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस स्किल यूनिवर्सिटी के माध्यम से उनके सपनों को आगे बढ़ाने का काम होगा।”

उन्होंने बताया कि एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के शिक्षा संस्थानों को आधुनिक बनाने में जुटी है। IIT पटना में इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा NIT पटना का बीटा कैंपस होनहार छात्रों के लिए खोला गया है। पटना यूनिवर्सिटी, भूपेन मंडल यूनिवर्सिटी, जय प्रकाश विद्यालय छपरा और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में भी नए इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम प्रारंभ किया गया है।

छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन में राहत

पीएम मोदी ने यह भी बताया कि नीतीश कुमार सरकार बिहार के युवाओं के पढ़ाई के खर्च को कम करने के लिए सक्रिय है। ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मदद दी जा रही है। इसके तहत अब एजुकेशन लोन को ब्याज मुक्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप भी बढ़ाकर 3,600 रुपये कर दी गई है। इससे न केवल उनके शिक्षा का बोझ कम होगा, बल्कि बिहार के नौजवानों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला