न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजघाट पर बापू को नमन, विजयघाट पर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि; PM मोदी बोले– गांधीजी के आदर्शों ने मानवता को नई राह दिखाई

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट और विजयघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि गांधीजी के आदर्शों ने मानवता को नई दिशा दिखाई और हम विकसित भारत के निर्माण में उनके मार्ग पर चलेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 8:51:09

राजघाट पर बापू को नमन, विजयघाट पर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि; PM मोदी बोले– गांधीजी के आदर्शों ने मानवता को नई राह दिखाई

महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे विजयघाट भी गए, जहां उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बापू के विचारों और सिद्धांतों ने न केवल भारत बल्कि पूरी मानव सभ्यता की दिशा बदल दी।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा संदेश में पीएम मोदी ने लिखा— “गांधी जयंती, महात्मा गांधी के असाधारण जीवन और उनके शाश्वत आदर्शों को याद करने का अवसर है। उन्होंने दिखाया कि सत्य, साहस और सादगी के बल पर समाज में गहरे बदलाव संभव हैं। सेवा और करुणा को उन्होंने जनशक्ति का सबसे बड़ा माध्यम माना। हम विकसित भारत के निर्माण में उनके बताए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ेंगे।”

विशेष कार्यक्रम

महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय कार्य मंत्रालय ने घोषणा की कि 2 अक्टूबर को देशभर के एक लाख से अधिक आदिवासी बहुल गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी। इन सभाओं में ‘जनजातीय ग्राम विजन 2030’ को औपचारिक रूप से अपनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण समुदाय अपने विकास की योजना खुद तय कर सकें।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने बताया कि विजन घोषणापत्र पारित होने से आदिवासी समाज को अपने भविष्य का सह-निर्माता बनने का अधिकार मिलेगा। उनके अनुसार, यह पहल ‘विकसित भारत ऐट 2047’ के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

आदि सेवा पर्व

उल्लेखनीय है कि ‘आदि सेवा पर्व’ की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार जिले से की थी। यह पर्व, ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ का हिस्सा है, जिसका समापन गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को होगा। इस अभियान का उद्देश्य आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला