न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी की क्रिकेट पोस्ट पर कांग्रेस का हमला, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं – शहीदों की तुलना खिलाड़ियों से करना शर्मनाक

एशिया कप में भारत की जीत पर पीएम मोदी की क्रिकेट पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने कड़ा हमला बोला। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि शहीद जवानों की तुलना क्रिकेट खिलाड़ियों से करना शर्मनाक और असंवेदनशील है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 8:14:25

PM मोदी की क्रिकेट पोस्ट पर कांग्रेस का हमला, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं – शहीदों की तुलना खिलाड़ियों से करना शर्मनाक

भारतीय क्रिकेट टीम की एशिया कप में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्रिकेटरों की तुलना सीमा पर जान लुटाने वाले वीर जवानों से करना न केवल असंवेदनशील है, बल्कि अपमानजनक भी है।

सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, “जिसने मैच देखा, जश्न मनाया और खुशी जाहिर की, क्या वह देश से प्यार नहीं करता? लेकिन क्या प्रधानमंत्री को उन परिवारों का ख्याल नहीं आया जिनकी बेटियां विधवा हो गईं? मोदी जी ने सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान की तुलना पैसा कमाने वाले क्रिकेटरों से करके हद दर्जे की बेशर्मी दिखाई है।” उन्होंने यहां तक कहा कि पीएम का यह ट्वीट देखकर उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि यह उनके आधिकारिक अकाउंट से किया गया है या किसी ट्रोल अकाउंट से।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सैनिकों के बलिदान का उल्लेख

कांग्रेस नेत्री ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “आप ऑपरेशन सिंदूर को क्रिकेट मैच से जोड़ रहे हैं। मोदी जी, याद रखिए कि चाहे कोई भी सैन्य अभियान हो, उसमें जवान अपनी जान हथेली पर लेकर सीमा की रक्षा करता है। वह सर्वोच्च बलिदान देता है और अपने पीछे परिवार को रोने-बिलखने के लिए छोड़ जाता है। आप उन शूरवीरों की तुलना क्रिकेट से कर रहे हैं, जहां मोटी रकम और व्यावसायिक हित जुड़े होते हैं।”

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच आयोजित कराकर वहां के क्रिकेट बोर्ड को समृद्ध बनाया। उनका आरोप था कि यही पैसा बाद में आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत पर हमले की तैयारी में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “असल में पाकिस्तान को मजबूत करने का श्रेय आपको जाता है, और यह देश के लिए लज्जाजनक है।”

‘खून और पानी’ वाले बयान पर भी कटाक्ष

अपने बयान में कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री की पुरानी टिप्पणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आप तो कहते थे कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते। लेकिन खून और क्रिकेट तो आपने एक साथ बहा दिया। सवाल यह है कि जब पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना आपको स्वीकार है, तो पर्यावरण सम्मेलन में भाग लेने जा रहे सोनम वांगचुक को क्यों गिरफ्तार किया गया? यह आपकी पाकिस्तान परस्ती और दोहरे रवैये को उजागर करता है।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम की पाकिस्तान पर जीत के बाद एक्स पर लिखा था – “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! और नतीजा वही – भारत की जीत।” इसी प्रतीकात्मक तुलना को लेकर कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है और तीखी आलोचना की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला