न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक, बोले— ‘ग्रामीण जीवन को संवारने में हमेशा रहे अग्रणी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि अजित पवार ने ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में अहम भूमिका निभाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 28 Jan 2026 8:05:24

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक, बोले— ‘ग्रामीण जीवन को संवारने में हमेशा रहे अग्रणी’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हुए इस हादसे ने अजित पवार जी समेत उनके कुछ सहयोगियों को हमसे छीन लिया, जो बेहद पीड़ादायक है। प्रधानमंत्री ने कहा, “अजित दादा ने महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। खास तौर पर उन्होंने गांवों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम किया। इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इस हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनके परिजनों के दुख में पूरा देश साथ खड़ा है।”

प्रधानमंत्री मोदी यह बातें नई दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में आयोजित एनसीसी परेड को संबोधित करते हुए कह रहे थे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने इस विमान हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

चार्टर्ड विमान हादसे में गई पांच जिंदगियां

बुधवार सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में उनके पीएसओ विदीप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिकी माली शामिल हैं। हादसे की खबर फैलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

लैंडिंग के दौरान हुआ भीषण हादसा

यह दुर्घटना बारामती में विमान की लैंडिंग के समय हुई। अजित पवार जिला परिषद चुनाव के प्रचार के सिलसिले में वहां पहुंचे थे, जहां उन्हें चार अलग-अलग रैलियों को संबोधित करना था। लेकिन रनवे पर उतरते वक्त उनका विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुबह के समय बारामती में घना कोहरा था, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी वजह से पायलट को पहली बार में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। एक चक्कर लगाने के बाद पायलट ने रनवे दिखाई देने की सूचना दी, जिसके बाद लैंडिंग की इजाजत दी गई। हालांकि, विमान संतुलन खो बैठा और रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 8 बजकर 46 मिनट पर हुआ, जिसने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला