न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM Modi 75th Birthday: ट्रंप की बधाई पर PM ने जताया आभार, कहा - Thank You मेरे दोस्त...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर बधाई दी। मोदी ने ‘Thank You मेरे दोस्त’ कहकर आभार जताया और भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 8:19:18

PM Modi 75th Birthday: ट्रंप की बधाई पर PM ने जताया आभार, कहा - Thank You मेरे दोस्त...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर शुभकामनाएँ दीं। मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा— “Thank You मेरे दोस्त, जन्मदिन पर आपके फोन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

मोदी ने आगे कहा कि वह भी भारत-अमेरिका की साझेदारी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण हल खोजने के लिए अमेरिका की पहल का समर्थन करते हैं।

रिश्तों की खटास पर मरहम – नई शुरुआत की ओर भारत-अमेरिका

ट्रंप कार्यकाल के दौरान लगे टैरिफ विवाद के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में तल्खी आई थी। लेकिन हाल के दिनों में बातचीत के नए दौर ने माहौल को सहज करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दोनों देशों के बीच हुई बैठक ने संकेत दिए कि रिश्ते अब पटरी पर लौट रहे हैं।

बैठक के बाद भारत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बातचीत रचनात्मक और उत्साहजनक रही। अमेरिकी चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच ने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली डील में अब कोई बड़ी रुकावट नहीं है।

<

ट्रेड डील पर गहन चर्चा

बैठक में भारत की ओर से एडिशनल सेक्रेटरी राजेश मौजूद थे। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। तय हुआ कि नवंबर तक इस समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही यह भी निश्चय किया गया कि छठे दौर की वार्ता कब होगी और किन प्रमुख मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ेगी।

टैरिफ विवाद और रूस का मुद्दा

भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ ने दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा कर दी थी। इसकी जड़ में रूस से तेल खरीद का मामला था। अमेरिका चाहता था कि भारत रूस से कच्चा तेल लेना बंद करे, लेकिन भारत ने इसे अपनी ऊर्जा ज़रूरतों से जोड़ा और सख्त प्रतिक्रिया दी।

अमेरिका का आरोप था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर भारी मुनाफा कमा रहा है। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था, हालांकि अब लगातार हो रही बैठकों से रिश्तों में सुधार की दिशा दिखाई देने लगी है।

जन्मदिन पर मध्यप्रदेश में रहेंगे पीएम मोदी

अपने 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के धार ज़िले में रहेंगे। यहाँ वे देश के पहले पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे और “सेवा पखवाड़ा” का शुभारंभ करेंगे।

इसके अलावा धार के भैंसोला गांव में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत भी उन्हीं के हाथों से होगी। इस मौके पर कई विकास योजनाओं की घोषणा और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत