न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, तुरंत करें चेक

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी। कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं, जानें आपके शहर में ताजा भाव और वैश्विक बाजार का असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 05 May 2026 8:44:18

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, तुरंत करें चेक

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। बीजेपी की बड़ी जीत के बाद लोगों को डर था कि ईंधन के दाम बढ़ सकते हैं, लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज नए रेट जारी करते हुए किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है। सरकार की ओर से भी साफ संकेत दिए गए हैं कि फिलहाल पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा, जिससे आम जनता को राहत मिली है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक उछाल देखने को मिला है। संयुक्त अरब अमीरात में ऊर्जा सुविधाओं पर ड्रोन हमले की खबर के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई और कुछ समय के लिए 119 डॉलर तक भी जा पहुंची। वहीं WTI क्रूड भी 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 105.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस तेजी ने वैश्विक बाजार में चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि फुजैराह स्थित एक पेट्रोलियम इंडस्ट्री साइट पर आग लगने की घटना के बाद यह उछाल आया, जिसे कथित तौर पर ड्रोन हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत सिविल डिफेंस टीमों को तैनात कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस घटना में तीन भारतीय नागरिकों के हल्के रूप से घायल होने की भी खबर सामने आई है।

अगर घरेलू कीमतों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब भी दिल्ली के मुकाबले अधिक बनी हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.81 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है। यानी पश्चिम बंगाल में पेट्रोल करीब 10 रुपये महंगा है।

राज्य के अलग-अलग शहरों में भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलीपुर में 104.99 रुपये प्रति लीटर, बहरामपुर में 106.12, बांकुड़ा में 105.19, बारासात में 105.24, वर्धमान में 105.33, कूचबिहार में 106.14, हुगली में 105.52, हावड़ा में 104.99, कोलकाता में 104.99, कृष्णानगर में 106.07, मेदिनीपुर में 105.37, पुरुलिया में 106.05, रायगंज में 105.36, सूरी में 105.43 और तामलुक में 104.61 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है।

देशभर में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है, जहां इसकी कीमत 82.46 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा ईटानगर में 90.87 रुपये, सिलवासा में 92.37 रुपये, दमन में 92.55 रुपये, हरिद्वार में 92.78 रुपये, रुद्रपुर में 92.94 रुपये, ऊना में 93.27 रुपये, देहरादून में 93.35 रुपये और नैनीताल में 93.41 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है।

वहीं डीजल की कीमतों की बात करें तो पोर्ट ब्लेयर में यह सबसे सस्ता 78.05 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद इटानगर में 80.38 रुपये, जम्मू में 81.32 रुपये, सांबा में 81.58 रुपये, कठुआ में 81.97 रुपये, उधमपुर में 82.15 रुपये, चंडीगढ़ में 82.44 रुपये और राजौरी में 82.64 रुपये प्रति लीटर डीजल मिल रहा है।

यह भी दिलचस्प है कि चुनावी माहौल के दौरान अक्सर ईंधन की कीमतों में स्थिरता देखने को मिलती है। 2019 में कई राज्यों के चुनावों के समय पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। 2020 में बिहार चुनाव के दौरान भी वोटिंग से करीब 51 दिन पहले तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान और 2022 में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के चुनाव से पहले भी लंबे समय तक पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी रहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शुक्र और चंद्रमा का नवपंचम योग सक्रिय, इन 4 राशियों के लिए बन रहे लाभ के संकेत
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
शी जिनपिंग का अमेरिका में भव्य स्वागत, ट्रंप खुद पहुंचे एयरपोर्ट; B-1 बॉम्बर्स ने भरी उड़ान
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
जमुई के बाद समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी, दो युवकों की पहचान; पुलिस कर रही छापेमारी
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
LSR कॉलेज की छात्राओं का खुलासा- लड़कियों को देखकर मास्टरबेट करते हैं पुरुष
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे व्यापारी, ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर MDR के खिलाफ विरोध
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला