न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान पर किए 413 ड्रोन हमले', BSF का बड़ा खुलासा

राजस्थान सीमा पर पाकिस्तान ने 413 ड्रोन हमले किए लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BSF ने साहस और तकनीकी क्षमता का परिचय दिया। जानिए पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 11:35:06

'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान पर किए 413 ड्रोन हमले', BSF का बड़ा खुलासा

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के राजस्थान फ्रंटियर के महानिरीक्षक एम.एल. गर्ग ने सोमवार, 26 मई को एक अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों को निशाना बनाते हुए कुल 413 ड्रोन हमले किए। लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली की सतर्कता और ताकत के चलते इन सभी ड्रोन हमलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया।

जोधपुर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए गर्ग ने पश्चिमी सीमा पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान BSF की ओर से हासिल की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से किए गए इन हमलों में फलौदी एयरबेस सहित कई संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने हर जगह सटीक जवाब दिया और एक भी हमला सफल नहीं होने दिया।

भारतीय सेना का अडिग संकल्प: एक इंच भी पीछे नहीं हटे जवान – गर्ग

गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से छोड़े गए ड्रोन और मिसाइलें महज खाली ढांचे नहीं थे, बल्कि वे हथियारों से लैस थे। बावजूद इसके, भारतीय एयर डिफेंस और मिसाइल रोधी तकनीक ने उन्हें ज़मीन तक पहुंचने ही नहीं दिया। हर प्रयास को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस वजह से भारत की ओर कोई नुकसान नहीं हुआ। ज़मीन पर केवल ड्रोन का मलबा गिरा, जिससे यह साबित होता है कि हमारी रक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्षम और प्रभावशाली है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पार पाकिस्तान की तैयारी को लेकर गर्ग ने कहा कि पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी सेना की तैनाती कर दी थी, लेकिन भारतीय सैनिकों ने साहस और आत्मबल का परिचय देते हुए एक इंच भी पीछे हटने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान की कायराना हरकत और भारत का करारा जवाब

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद भारत ने ठोस और निर्णायक कदम उठाते हुए 6-7 मई की रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक की। इस कार्रवाई में लगभग 100 आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में भारत ने भी मुंहतोड़ प्रतिक्रिया दी। हालांकि, इस गोलीबारी में भारत की सीमा के नजदीक रह रहे आम नागरिकों की जान गई और कई सुरक्षाकर्मी भी वीरगति को प्राप्त हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल