न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17 करोड़ मुसलमानों के योगदान को नकारना गलत, असदुद्दीन ओवैसी बोले - 'आई लव मोदी' तो कह सकते हैं 'आई लव मोहम्मद' क्यों नहीं?'

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आई लव मोहम्मद बयान पर सरकार और व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि देश में धार्मिक असमानता बढ़ रही है और मुसलमानों की पहचान पर लगातार चोट की जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Oct 2025 9:16:03

17 करोड़ मुसलमानों के योगदान को नकारना गलत, असदुद्दीन ओवैसी बोले - 'आई लव मोदी' तो कह सकते हैं 'आई लव मोहम्मद' क्यों नहीं?'

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर सियासत में हलचल मचा दी है। उन्होंने देश में धार्मिक असमानता का आरोप लगाते हुए कहा कि यहाँ कोई बिना हिचकिचाहट "आई लव मोदी" कह सकता है, लेकिन "आई लव मोहम्मद" कहना विवाद खड़ा कर देता है। संभल मस्जिद विवाद का ज़िक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिदें छीनी जा रही हैं और मुसलमानों की धार्मिक पहचान पर लगातार चोट की जा रही है। ओवैसी ने सवाल उठाया – “आप इस देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं? जब कोई 'आई लव मोदी' कहता है तो मीडिया खुश हो जाता है, लेकिन जब कोई 'आई लव मोहम्मद' बोलता है तो उसका विरोध शुरू हो जाता है। मैं अगर मुसलमान हूं तो सिर्फ मोहम्मद की वजह से हूं। यही मेरी पहचान है, यही मेरा वजूद है। देश की आज़ादी में 17 करोड़ मुसलमानों ने योगदान दिया है, इसे भुलाया नहीं जा सकता।”

पुलिस और सत्ता पर निशाना

अपने भाषण में ओवैसी ने हाल की घटनाओं का हवाला देते हुए पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर वीडियो सामने आए हैं, जहां पुलिस लाठीचार्ज कर रही थी और दुकानदार उन्हीं पर फूल बरसा रहे थे। उनके मुताबिक पुलिस किसी जनता की नहीं, बल्कि सिर्फ सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेह होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज पुलिस किसी और को पीटेगी, कल सत्ता बदलेगी तो वही जनता का शिकार बनेगी। ओवैसी ने मोहम्मद का ज़िक्र करते हुए कहा, “दुनिया में मोहम्मद के जैसा कोई नहीं था और न कभी होगा। अगर उनके नाम से पोस्टर लगाए जाते हैं, तो उनका सम्मान करना अनिवार्य है।” उन्होंने सवाल किया कि सरकार इतने नए कानून क्यों बना रही है और इस सबके पीछे मंशा क्या है।

असम में बेघर हुए मुसलमानों का मुद्दा

AIMIM चीफ ने असम का ज़िक्र करते हुए कहा कि वहां 3000 मुसलमानों को केवल इसलिए बेघर कर दिया गया क्योंकि उनका निर्माण कथित तौर पर सरकारी जमीन पर था। ओवैसी ने आरोप लगाया कि यह कदम एक समुदाय को कमजोर और हाशिए पर धकेलने की कोशिश है।

'कानून सिर्फ मकड़ी का जाला'

ओवैसी ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे धैर्य और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा, “हमें कानून के दायरे में रहते हुए संघर्ष करना होगा। कानून को अपने हाथ में लेना गलत होगा। लेकिन सच यह है कि यह कानून महज एक मकड़ी का जाला है, जो ताकतवरों के लिए बेकार और कमजोरों को फंसाने का साधन है।” ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की भूमिका की प्रशंसा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि आरएसएस का कोई सदस्य स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुआ हो या जेल गया हो। ओवैसी ने संघ संस्थापक केबी हेडगेवार की जीवनी का हवाला देते हुए दावा किया कि वे 1930 में दांडी मार्च में शामिल हुए और जेल गए, लेकिन उनका मकसद असली स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देना नहीं, बल्कि बाद में स्वतंत्रता सेनानियों को संघ की ओर आकर्षित करना था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला