न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने की SEBI की नई पहल, UPI पेमेंट से पहले ऐसे जानें असली ब्रोकर की पहचान

SEBI ने ऑनलाइन निवेश और डिजिटल लेन-देन में धोखाधड़ी रोकने के लिए नई पहल की है। @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल की मदद से निवेशक सुरक्षित तरीके से म्यूचुअल फंड, शेयर और अन्य सिक्योरिटीज में निवेश कर सकते हैं। इस पहल से असली ब्रोकर की पहचान आसान होगी और निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 9:35:36

ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने की SEBI की नई पहल, UPI पेमेंट से पहले ऐसे जानें असली ब्रोकर की पहचान

ऑनलाइन निवेश और डिजिटल लेन-देन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। SEBI ने दो नई सुविधाओं की शुरुआत की है – @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल। इनकी मदद से म्यूचुअल फंड, शेयर और अन्य सिक्योरिटीज में निवेश करने वाले निवेशक सुरक्षित पेमेंट कर सकेंगे और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच पाएंगे।

@valid UPI हैंडल क्या है?

SEBI द्वारा पंजीकृत सभी ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियां अब ऐसे यूपीआई हैंडल का इस्तेमाल करेंगी, जिनके अंत में @valid लिखा होगा। इससे निवेशकों को पता चलेगा कि उनका पैसा SEBI मान्यता प्राप्त ब्रोकर या संस्था को ही जा रहा है।

ब्रोकर के लिए “.brk”, और म्यूचुअल फंड संस्थान के लिए “.mf” का इस्तेमाल किया जाएगा।

पेमेंट करते समय हरे रंग के ट्रायंगल में थम्ब्स-अप आइकन दिखाई देगा, जो सुरक्षा का संकेत है।

उदाहरण के लिए:

ब्रोकर की UPI ID: abc.brk@validsbi

म्यूचुअल फंड की UPI ID: abc.mf@validsbi

SEBI ने बताया कि पहले से ही 90% से अधिक ब्रोकर्स और म्यूचुअल फंड संस्थाएं इस सुविधा का उपयोग कर रही हैं।

SEBI Check टूल

SEBI Check टूल के जरिए निवेशक पेमेंट करने से पहले ब्रोकर की UPI ID की जांच कर सकते हैं। इसे SEBI के Saarthi ऐप या SEBI की वेबसाइट पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टूल में निवेशक ब्रोकर का @valid UPI ID, अकाउंट नंबर और IFSC कोड चेक कर सकते हैं।

इस कदम से निवेशकों को धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित भुगतान करने में मदद मिलेगी।

निवेशकों को क्या लाभ होगा?

- निवेशक ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रहेंगे।

- छोटे निवेशक सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे।

- सिस्टम पारदर्शी होने से असली ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियों की पहचान आसान हो जाएगी।

निवेशकों का पैसा सही जगह पहुंचेगा।

SEBI की यह पहल डिजिटल निवेश को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। निवेशकों को बस ध्यान रखना है कि @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल का इस्तेमाल करके ही पेमेंट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला