न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शनिवार को देशभर में क्यों ठप रहेंगी Ola, Uber और Rapido सेवाएं? ड्राइवर्स ने किया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का ऐलान

शनिवार, 7 फरवरी को Ola, Uber और Rapido की सेवाएं देशभर में ठप रह सकती हैं। ड्राइवर्स ने न्यूनतम किराया, रेगुलेशन और शोषण के खिलाफ ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का ऐलान किया है। जानें हड़ताल की वजह और यात्रियों पर इसका असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 06 Feb 2026 3:18:05

शनिवार को देशभर में क्यों ठप रहेंगी Ola, Uber और Rapido सेवाएं? ड्राइवर्स ने किया ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ का ऐलान

शनिवार, 7 फरवरी को देशभर में ऐप आधारित कैब और बाइक-टैक्सी सेवाएं प्रभावित रहने वाली हैं। Ola, Uber और Rapido से जुड़े ड्राइवर्स ने एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस बंद के चलते यात्रियों को कार, ऑटो और बाइक टैक्सी बुक करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ड्राइवर्स संगठनों ने इस विरोध को ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ नाम दिया है। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने देश के विभिन्न मजदूर संगठनों के साथ मिलकर इस हड़ताल की घोषणा की है। यूनियन का कहना है कि यह कदम लंबे समय से चली आ रही अनदेखी और समस्याओं के खिलाफ मजबूरी में उठाया गया है।

Ola-Uber-Rapido ड्राइवर्स की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए हड़ताल की जानकारी साझा की। पोस्ट में यूनियन ने लिखा, “7 फरवरी 2026 को पूरे भारत में ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट वर्कर्स ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ करेंगे। न न्यूनतम किराया तय है, न कोई रेगुलेशन—सिर्फ लगातार शोषण।”

यूनियन का कहना है कि ऐप कंपनियां ड्राइवर्स की मेहनत के बदले उचित भुगतान नहीं कर रहीं और मनमाने नियम लागू कर रही हैं, जिससे गिग वर्कर्स की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है।

हड़ताल की वजह क्या है?

यूनियन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर ड्राइवर्स की समस्याओं को विस्तार से सामने रखा है। पत्र में कहा गया है कि ये मुद्दे काफी समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक इनका कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

यूनियन के मुताबिक Ola, Uber, Rapido, Porter और अन्य एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी ड्राइवर्स के लिए सरकार द्वारा कोई तय किराया प्रणाली मौजूद नहीं है। इसका फायदा उठाकर कंपनियां अपनी मर्जी से किराया तय करती हैं, जिससे ड्राइवर्स की कमाई अस्थिर बनी रहती है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि किराया निर्धारण का पूरा नियंत्रण कंपनियों के हाथ में होने के कारण लाखों ट्रांसपोर्ट वर्कर्स आय की अनिश्चितता, खराब कामकाजी हालात और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। इससे शोषण को बढ़ावा मिल रहा है और ड्राइवर्स की आजीविका खतरे में पड़ रही है।

सरकार से हस्तक्षेप की मांग

यूनियन ने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका आरोप है कि जहां एक ओर एग्रीगेटर कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं, वहीं दूसरी ओर लाखों ऐप-बेस्ड ड्राइवर्स को धीरे-धीरे गरीबी की ओर धकेला जा रहा है।

ड्राइवर्स संगठनों का कहना है कि यदि न्यूनतम किराया, स्पष्ट नियम और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जा सकता है। फिलहाल 7 फरवरी को होने वाला यह ‘ऑल इंडिया ब्रेकडाउन’ सरकार और कंपनियों के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल