न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक 8 राज्यों में 4 दिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में आज से मौसम बदलेगा। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, राजस्थान और 8 राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी। IMD के अनुसार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश के साथ ठंडक बढ़ने की संभावना है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 31 Jan 2026 8:55:36

उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक 8 राज्यों में 4 दिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज से दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकते हैं। इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं, इसका असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है, जहां छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के बीच सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

8 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के करीब 8 राज्यों में अगले चार दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है। 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई है, जिससे ठंड का असर और तेज हो सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो आने वाले तीन दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी की शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकती है। सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, 1 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है। यह बारिश दो से तीन दिनों तक जारी रह सकती है।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे प्रदेश के लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास होगा। खासतौर पर पश्चिमी यूपी के इलाकों में मौसम ज्यादा ठंडा रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उत्तराखंड में आज यानी 31 जनवरी से मौसम बिगड़ सकता है। राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और चमोली जिलों के लिए 31 जनवरी और 1 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। जम्मू-कश्मीर में 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 1 फरवरी से 3 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

राजस्थान और बिहार में भी दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी आज से 3 फरवरी तक अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। अजमेर, कोटा और जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, बिहार के कुछ हिस्सों में भी 3 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल