न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में मौसम का कहर, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम बदलने का अलर्ट जारी, 22-25 जनवरी तक 9 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का खतरा। यूपी, दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यों में तापमान में गिरावट और तेज हवा की संभावना।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 9:05:28

उत्तर भारत में मौसम का कहर, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में ठंड के बाद अब मौसम फिर से सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 से 25 जनवरी तक उत्तर भारत के 9 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट और हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।

9 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

IMD के मुताबिक हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और तेज हवा के लिए अलर्ट है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आज (20 जनवरी) हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। 22-25 जनवरी के बीच पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 20 और 21 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दोपहर में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राजधानी में 23 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। आने वाले 3-4 दिन सुबह के समय राजधानी में घना कोहरा देखने को मिलेगा, जिससे शीतलहर में राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में तेजी से बदलता मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। शीतलहर और कोहरा अब धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। बाराबंकी, कानपुर, रायबरेली और आसपास के जिलों में कोहरे की मात्रा कम हो गई है, जबकि ग्रामीण इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा बरकरार है। दिन का तापमान अब 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है।

वाराणसी में मौसम साफ है और दिन में धूप निकल रही है। पश्चिम यूपी में सुबह कोहरा रहा लेकिन दिन के समय के साथ यह छंट गया। राजधानी लखनऊ में सोमवार को पारा 5 डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान भी बादलों की आवाजाही के कारण 11.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह शहर में धुंध छाएगी, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

बिहार में मौसम का हाल

यूपी से सटे बिहार में 20 जनवरी से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। IMD के अनुसार राजधानी पटना और अन्य जिलों जैसे गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, भोजपुर, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और अररिया में तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है। सुबह के समय हवा 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन