न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़ाके की सर्दी का कहर, घना कोहरा और बारिश-बर्फ की आशंका; IMD ने 7 दिन का जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा, बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है। IMD ने अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 05 Jan 2026 9:20:25

कड़ाके की सर्दी का कहर, घना कोहरा और बारिश-बर्फ की आशंका; IMD ने 7 दिन का  जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट में है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह और रात के वक्त घना कोहरा छाए रहने से सड़क मार्ग, रेल सेवाएं और हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले सात दिन राहत भरे नहीं होंगे और ठंड का प्रकोप लगातार बना रह सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 5 जनवरी 2026 को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 5 से 8 जनवरी तक, पश्चिमी राजस्थान में 5 से 9 जनवरी तक और पूर्वी राजस्थान में 5 से 10 जनवरी के बीच शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। झारखंड में भी 6 और 7 जनवरी को ठंड का असर और तेज हो सकता है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के संकेत

IMD के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी 6 जनवरी को वर्षा या हिमपात की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ प्रदूषण की मार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 जनवरी को दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव महसूस किया जा सकता है।

यूपी और झारखंड में बढ़ेगी ठिठुरन

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं के चलते ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और नोएडा जैसे शहरों में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान और ज्यादा गिरने का एहसास होगा। वहीं झारखंड में भी शीतलहर और घने कोहरे का असर दिखाई देगा, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है।

कश्मीर घाटी में ठंड चरम पर

जम्मू-कश्मीर में सर्दी अपने सबसे कठोर दौर में पहुंचती नजर आ रही है। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री नीचे चला गया है, जबकि पहलगाम में भी पारा माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में यहां ठंड और बढ़ सकती है।

सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ठंड और कोहरे के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय सतर्क रहने और बुजुर्गों व बच्चों का खास ख्याल रखने की अपील की गई है। आने वाले दिन उत्तर भारत के लिए बेहद ठंडे साबित हो सकते हैं, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल