न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी। दिल्ली, यूपी, बिहार और तमिलनाडु में बारिश की संभावना। मौसम विभाग और स्काईमेट ने चेतावनी दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 07 Nov 2025 7:46:20

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के आसार

देशभर में मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया है। कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज और बदल सकता है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में आज गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, स्काईमेट ने दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में बादलों की हलचल जारी है, हालांकि पिछले दो दिनों से कोई बारिश नहीं हुई। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 202 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास बढ़ेगा, लेकिन वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रे में बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश-बिहार में सर्दी और कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में मौसम आम तौर पर सामान्य रहेगा, लेकिन रात और सुबह के समय ठंड अधिक महसूस होगी। न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री और अधिकतम 29-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। 10 नवंबर तक कोहरे और सर्दी का असर महसूस होने की संभावना है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का अर्ट

तमिलनाडु के सात जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के अनुसार मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, अरियालुर और तिरुचिरापल्ली जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला