न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब जनगणना टीम का इंतजार नहीं! खुद भरें परिवार और जाति की जानकारी, वो भी ऑनलाइन, जानिए कैसे

2027 में होने वाली जनगणना में अब लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए अपनी और अपने परिवार की पूरी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसमें नाम, जाति, शिक्षा और अन्य डिटेल शामिल होंगी। जनगणना में अब टेक्नोलॉजी का अहम रोल रहेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jul 2025 11:57:25

अब जनगणना टीम का इंतजार नहीं! खुद भरें परिवार और जाति की जानकारी, वो भी ऑनलाइन, जानिए कैसे

भारत में हर 10 साल में जनगणना होती रही है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया 16 साल के लंबे इंतज़ार के बाद 2027 में शुरू की जाएगी। भले ही यह देरी से आ रही है, लेकिन इस बार सरकार ने इसे तकनीकी रूप से और भी मज़बूत और आसान बनाया है। अब लोग चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए खुद अपनी और अपने परिवार की पूरी जानकारी जनगणना रिकॉर्ड में दर्ज कर सकेंगे। यह सुनकर उन लोगों को ज़रूर राहत मिलेगी, जो अक्सर शिकायत करते थे कि जनगणना टीम उनके पास पहुंची ही नहीं।

सरकार जल्द ही एक विशेष पोर्टल लॉन्च करने जा रही है, जहां लोग पहले खुद को रजिस्टर कर पाएंगे और फिर दिए गए फॉर्म में अपने परिवार के हर सदस्य की डिटेल दर्ज कर सकेंगे—जैसे नाम, उम्र, लिंग, जाति, धर्म, शिक्षा, पेशा आदि। जैसे ही आप यह जानकारी भरकर सबमिट करेंगे, यह जनगणना रजिस्टर में रियल टाइम दर्ज हो जाएगी।

जो लोग टेक्नोलॉजी से थोड़े डरते हैं, उनके लिए भी इसे काफी यूज़र फ्रेंडली बनाया जा रहा है, जिससे कोई भी सामान्य स्मार्टफोन यूजर इसे आसानी से इस्तेमाल कर सके। खास बात यह है कि अगर आप चाहें तो यह प्रक्रिया हिंदी के अलावा कई भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे।

जनगणना कर्मचारी भी होंगे डिजिटल

अब जनगणना करने वाले कर्मचारी भी पुराने जमाने की रजिस्टर और कलम छोड़कर मोबाइल डिवाइस से ही जानकारी दर्ज करेंगे। जैसे ही वे किसी घर में जानकारी इकट्ठा करेंगे, वह डेटा तुरंत अपलोड कर दिया जाएगा। इससे डेटा एनालिसिस में भी आसानी होगी और रिपोर्ट्स जल्द तैयार हो सकेंगी।

रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस कैसा होगा?

सूत्रों के मुताबिक, यह प्रोसेस कुछ हद तक वोटर आईडी बनवाने जैसी होगी। संभव है कि इसे आधार कार्ड से भी लिंक किया जाए। यानी पहले पोर्टल पर जाकर आपको खुद को रजिस्टर करना होगा, फिर एक प्रोफाइल बनेगी, जिसमें आगे चलकर दो चरणों में जानकारी भरनी होगी।

दो चरणों में मिलेगा मौका

पहले चरण में “हाउस लिस्टिंग” यानी आपके घर के बुनियादी विवरण लिए जाएंगे—जैसे घर का आकार, कमरों की संख्या, पानी-बिजली की सुविधा आदि। इसके बाद दूसरे चरण में आपके और आपके परिवार के सामाजिक-आर्थिक विवरण दर्ज किए जाएंगे।

सबसे खास बात यह है कि इस बार इतिहास में पहली बार देशभर में जाति आधारित जनगणना कराई जा रही है। इससे सामाजिक ढांचे को लेकर नीतिगत फैसलों को और अधिक डेटा आधारित और न्यायसंगत बनाया जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं