न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा की बागडोर थामने से पहले नितिन नबीन करेंगे मंदिरों में पूजा-अर्चना, जानिए पूरा कार्यक्रम

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले नितिन नबीन मंदिरों और गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना करेंगे। जानिए उनका पूरा धार्मिक शेड्यूल, उम्र, नेतृत्व से जुड़ी अहम जानकारी और भाजपा अध्यक्षों का इतिहास।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 20 Jan 2026 8:20:26

भाजपा की बागडोर थामने से पहले नितिन नबीन करेंगे मंदिरों में पूजा-अर्चना, जानिए पूरा कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं। औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नबीन धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। उनके कार्यक्रम में न केवल मंदिर बल्कि गुरुद्वारा भी शामिल है। इसको लेकर उनका विस्तृत शेड्यूल सामने आया है। मंगलवार, 20 जनवरी को सुबह 8 बजे नितिन नबीन अपने दिन की शुरुआत झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे। खास बात यह है कि वे भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

महज 45 वर्ष की उम्र में नितिन नबीन भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था। मंगलवार को नितिन नबीन औपचारिक रूप से अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगे। इससे पहले वे धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे। झंडेवालान मंदिर में पूजा के बाद सुबह करीब 8:30 बजे वे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे कनॉट प्लेस के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का अंतिम पड़ाव सुबह लगभग 9:30 बजे बंगला साहेब गुरुद्वारा होगा, जहां वे मत्था टेकेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षों का अब तक का सफर

भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी रहे थे। उन्होंने 1980 से 1986 तक पार्टी की कमान संभाली। इसके बाद यह जिम्मेदारी लालकृष्ण आडवाणी को सौंपी गई, जिन्होंने अलग-अलग कार्यकाल में 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक अध्यक्ष पद संभाला। भाजपा के तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी बने, जो 1991 से 1993 तक इस पद पर रहे। इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जना कृष्णामूर्ति, एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा जैसे दिग्गज नेताओं ने समय-समय पर पार्टी का नेतृत्व किया।

वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2005 से 2009 और फिर 2013 से 2014 तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। इसी तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी दो कार्यकाल में पार्टी अध्यक्ष रहे। वे पहले 2014 से 2017 और फिर 2017 से 2020 तक इस पद पर रहे।

नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का दर्शन कार्यक्रम

सुबह 8:00 बजे – झंडेवालान मंदिर

सुबह 8:30 बजे – मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर

सुबह 9:00 बजे – कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर

सुबह 9:30 बजे – बंगला साहेब गुरुद्वारा

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन