न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NHAI की नई पहल: अब टोल प्लाजा के साइनेज बोर्ड पर मिलेगी पूरी जानकारी

एनएचएआई की नई पहल के तहत अब टोल प्लाजा पर साइनेज बोर्ड पर स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी। जानिए पास बनवाने की प्रक्रिया, कीमत और लाभ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 10:34:48

NHAI की नई पहल: अब टोल प्लाजा के साइनेज बोर्ड पर मिलेगी पूरी जानकारी

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने शुक्रवार को टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए जानकारी अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने की नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत अब हर टोल प्लाजा पर स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास से जुड़ी सभी जानकारियां साइनेज बोर्ड पर दिखाई जाएंगी। एनएचएआई का उद्देश्य यात्रियों में जागरूकता फैलाना और उन्हें यह जानकारी देना है कि पास कहां से बनवाए जा सकते हैं, उनकी कीमत क्या है और प्रक्रिया कैसी है।

यह जानकारी टोल प्लाजा के इंट्री गेट, ग्राहक सेवा केंद्र के प्रवेश और निकास स्थानों पर साइनेज बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी, जिससे सभी आने-जाने वाले लोग इसे आसानी से देख सकेंगे।

एनएचएआई की घोषणा

एनएचएआई ने कहा है कि इस पहल से यात्रियों में स्थानीय मासिक पास और वार्षिक पास के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। सभी बोर्ड हिंदी और स्थानीय भाषा में प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अलावा, एनएचएआई ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि 30 दिनों के भीतर ये साइनेज बोर्ड सभी टोल प्लाजा पर लग जाएं। बोर्ड पर दिन और रात दोनों समय में स्पष्ट जानकारी दिखाई देनी चाहिए।

एनएचएआई इस जानकारी को अपने राजमार्ग यात्रा मोबाइल एप्लिकेशन और संबंधित परियोजना वेबसाइटों पर भी अपलोड करेगी, जिससे डिजिटल माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध रहे।

मासिक स्थानीय पास और वार्षिक पास के बारे में जानकारी

मासिक स्थानीय पास:

यह उन लोगों के लिए है जो किसी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर (या तय दूरी) के भीतर रहते हैं और निजी वाहन से रोजाना यात्रा करते हैं।

मासिक पास बनवाने के लिए आधार कार्ड, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और स्थानीय आवासीय प्रमाण देना होता है।

पास बनाने की प्रक्रिया टोल प्लाजा हेल्पडेस्क पर पूरी की जा सकती है।

वार्षिक पास:

वार्षिक पास के लिए 3,000 रुपये का वन-टाइम भुगतान करना होता है।

इसे राजमार्ग यात्रा ऐप या FASTag रिचार्ज के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

वार्षिक पास के तहत यात्री एक साल में या 200 बार टोल प्लाजा पार कर सकते हैं।

यह पास केवल निजी वाहनों के लिए उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला