न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उपराष्ट्रपति चुनाव विवाद: TMC ने BJP पर लगाया सांसद खरीदने का आरोप, बताया कौन कर सकता है क्रॉस वोटिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद TMC ने भाजपा पर सांसदों के वोट खरीदने और करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाया। अभिषेक बनर्जी ने क्रॉस वोटिंग और लोकतंत्र पर खतरे की चेतावनी दी, जबकि भाजपा ने आरोपों को निराधार बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 9:50:26

उपराष्ट्रपति चुनाव विवाद: TMC ने BJP पर लगाया सांसद खरीदने का आरोप, बताया कौन कर सकता है क्रॉस वोटिंग

उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद विपक्ष ने परिणामों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने सीधे-सीधे भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि चुनाव प्रभावित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए।

अभिषेक का बड़ा आरोप

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा में संसदीय दल के नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने वोट खरीदने के लिए हर सांसद पर 15 से 20 करोड़ रुपये तक खर्च किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता "पैसों से भरे थैले लेकर" सांसदों को प्रभावित करने पहुंचे थे।

कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में अभिषेक ने कहा – "जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि जब अपने मताधिकार को पैसों में बेच देते हैं, तो यह लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। सांसदों को खरीदा जा सकता है, लेकिन जनता को नहीं।"

विपक्ष के वोट कहाँ गए?

अभिषेक ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के सभी 41 सांसदों (28 लोकसभा और 13 राज्यसभा सदस्य) ने विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने बताया कि सुदीप बंद्योपाध्याय और सौगत रॉय जैसे वरिष्ठ नेता, स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद मतदान करने पहुंचे।

लेकिन अभिषेक ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पहले 315 सांसदों के रेड्डी के समर्थन की बात कही थी, तो आखिरकार विपक्ष के आंकड़े घटकर कैसे रह गए? उन्होंने इशारा किया कि या तो क्रॉस वोटिंग हुई है या फिर विपक्ष के कुछ वोट खारिज कर दिए गए।

आप सांसद पर सीधा इशारा

उन्होंने गुप्त मतदान की प्रकृति का ज़िक्र करते हुए कहा कि नाम लेकर किसी पर आरोप लगाना कठिन है, लेकिन कुछ विपक्षी दलों के सांसदों की भूमिका संदिग्ध है। "अगर मान भी लिया जाए कि क्रॉस वोटिंग हुई, तो यह बात किसी से छुपी नहीं है कि आप (AAP) की एक महिला सांसद खुले तौर पर भाजपा का समर्थन करती हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देती रही हैं। ऐसे दो-चार सांसद विपक्ष में मौजूद हैं।"

पुराने आरोपों की याद दिलाई

अभिषेक ने भाजपा पर चुनावों में लगातार धनबल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि— 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बड़े पैमाने पर नकदी बांटने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। 2024 में भी मतदान कर्मियों को 5,000 से 10,000 रुपये देकर प्रभावित करने की कोशिश की गई। महाराष्ट्र और झारखंड में तो विधायकों की खरीद-फरोख्त के बाद सरकारें ही बदल दी गईं।

"भाजपा की यह रणनीति नई नहीं है। जहां भी उन्हें सत्ता चाहिए, वहां पैसों के दम पर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जाती है।" – अभिषेक

भाजपा का पलटवार

टीएमसी के आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। "इस उपराष्ट्रपति चुनाव ने साफ कर दिया है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि विपक्ष अंदर से बिखरा हुआ है। अभिषेक बनर्जी जैसे नेता सिर्फ मीडिया की सुर्खियाँ बटोरने के लिए बयानबाज़ी कर रहे हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला