Disheartening to see the accumulation of garbage at Camp IV on Mt #Everest (8848.86 m), where human life mostly depends on supplementary oxygen, the mountain itself is being left to suffocate beneath our waste.
— सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने झकझोर दिया मन
The garbage accumulating at the highest camps reflects a deeper… pic.twitter.com/NXNe08TlXc
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बर्फ से ढके माउंट एवरेस्ट पर चारों ओर कचरे का अंबार लगा हुआ है। यह दृश्य कई लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक साबित हो रहा है। वीडियो में प्लास्टिक की थैलियां, पुराने और फटे कपड़े, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर, टूटे-फूटे टेंट और अन्य सामान बर्फ के ऊपर बिखरे नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो साल 2024 का है, लेकिन उनका कहना है कि हालात अब भी ज्यादा नहीं बदले हैं। तस्वीरें और वीडियो इस बात का साफ संकेत देते हैं कि इंसानी लापरवाही ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को भी नहीं बख्शा।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। कई यूजर्स ने इसे शर्मनाक बताया, तो कुछ ने कहा कि इंसान जहां जाता है, वहां प्रकृति को नुकसान पहुंचाना उसकी आदत बन चुकी है। लोगों का मानना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले वर्षों में एवरेस्ट की हालत और भी बदतर हो सकती है।
जिम्मेदारी निभाने की अपील, सख्त नियमों की मांग
यह वीडियो ‘Everest Today’ नाम के एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के साथ लिखा गया कि कैंप-4 पर लगातार जमा हो रहा कचरा बेहद चिंताजनक है। जहां पर्वतारोही ऑक्सीजन के सहारे अपनी जान बचा रहे हैं, वहीं पहाड़ खुद इंसानों के छोड़े कचरे के नीचे दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है।
पोस्ट में यह भी कहा गया है कि ऊंची चोटियों को फतह करने की दौड़ में हम उस पहाड़ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भूलते जा रहे हैं, जो हमारे सपनों को अपने कंधों पर ढो रहा है। इसमें साफ शब्दों में कहा गया कि सागरमाथा की सुरक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है—प्रकृति के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए और उन मूल्यों के लिए, जिनकी हम अक्सर बातें करते हैं।















