न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जनता के अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है मोदी सरकार’, कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले खरगे

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर जनता के अधिकार कुचलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कांग्रेस को भारत की आत्मा की आवाज बताया और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Dec 2025 11:28:56

‘जनता के अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है मोदी सरकार’, कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोले खरगे

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार बीते वर्षों में लगातार जनता के अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है। खरगे ने कहा कि पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने उन संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया है, जिन्हें कांग्रेस ने देशहित में खड़ा किया था। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है, जो हमेशा कमजोर, वंचित और मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान खरगे ने आरएसएस-भाजपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, अशोक चक्र और ‘वंदे मातरम’ जैसे राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान किया है। उनका कहना था कि जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई नाता नहीं रहा, वे आज लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम कर रहे हैं और जनता की आवाज दबाई जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी याद दिलाया कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में बनी यूपीए सरकार ने आम लोगों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल में सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा, वन अधिकार कानून और भूमि अधिग्रहण से जुड़े महत्वपूर्ण सुधार लागू किए गए, जिन्होंने आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचाया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस भारत की आत्मा की आवाज है, जो हर कमजोर और शोषित वर्ग के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई और मजबूती से लड़ी जाएगी। राहुल ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला करते हुए एक्स पर लिखा कि कांग्रेस ने देश की आज़ादी की लड़ाई लड़ी और भारत को आगे बढ़ाने का काम किया, जबकि वर्तमान सत्ता नफरत, अन्याय और दमन को बढ़ावा दे रही है। इसके बावजूद कांग्रेस पूरी ताकत के साथ इसके खिलाफ संघर्ष कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला