न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून के नाम पर मौत का जाल, मेघालय की वादियों में दुल्हन सोनम ने रचा खौफनाक मर्डर प्लान, प्रेमी संग मिलकर पति राजा को फिंकवाया खाई में

मेघालय के चेरापूंजी में हनीमून के बहाने एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। 20 लाख की सुपारी में रची गई इस खौफनाक साजिश में दुल्हन ही निकली कातिल। जानें पूरी घटना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 11:39:30

हनीमून के नाम पर मौत का जाल, मेघालय की वादियों में दुल्हन सोनम ने रचा खौफनाक मर्डर प्लान, प्रेमी संग मिलकर पति राजा को फिंकवाया खाई में

मेघालय की हरी-भरी वादियों और शांत वातावरण के बीच एक नई-नवेली दुल्हन ने अपने ही पति को मौत के घाट उतरवाने की बेहद खौफनाक साजिश रच डाली। प्यार और विश्वास की डोर को तोड़ते हुए, उसने हनीमून के नाम पर पति को फुसलाया और फिर प्रेमी और उसके साथियों से बेरहमी से उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद लाश को एक गहरी खाई में फेंक दिया गया ताकि सबूत मिटाया जा सके। यह सनसनीखेज मामला पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) क्षेत्र से सामने आया है, जहां 23 मई को इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक का शव 2 जून को एक दुर्गम और खतरनाक खाई से बरामद हुआ।

शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ कि कहीं राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी भी किसी हमले का शिकार तो नहीं हो गई या अगवा कर ली गई हो। लेकिन 10 जून को उत्तर प्रदेश में सोनम सकुशल मिली, जिसके बाद मामले ने चौंकाने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला मोड़ ले लिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या की असली मास्टरमाइंड और मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि खुद सोनम ही है।

24 वर्षीय सोनम की शादी 11 मई को इंदौर के 29 वर्षीय राजा रघुवंशी से बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद सोनम ने हनीमून के लिए मेघालय घूमने का प्रस्ताव रखा और 21 मई को दोनों वहां के प्रसिद्ध स्थल शिलॉन्ग पहुंचे। इसके बाद वे चेरापूंजी की खूबसूरत वादियों में घूमने निकल पड़े। लेकिन राजा को क्या पता था कि ये ट्रिप उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। उसे इस बात की भनक तक नहीं थी कि सोनम पहले से ही अपने पारिवारिक बिजनेस में काम करने वाले 21 वर्षीय राज कुशवाहा से गहरे प्रेम में थी।

20 लाख की सुपारी में लिखी गई हत्या की स्क्रिप्ट

राज कुशवाहा ने अपने तीन दोस्तों को 20 लाख रुपये की सुपारी दी और इस कातिलाना साजिश को अंजाम देने का प्लान बनाया। 23 मई को सोनम और राजा वॉटरफॉल देखने के बहाने मावलाखियात की ऊंची चोटी तक ट्रेकिंग करने निकले, जहां पहले से घात लगाए हत्यारों ने सोनम के इशारे पर राजा की हत्या कर दी और उसके शव को सोनम की मदद से खाई में फेंक दिया।

सुनियोजित फरारी की साजिश

हत्या के बाद सोनम ने बड़ी सफाई से पहले मावकाडोक से शिलॉन्ग तक टैक्सी ली, फिर गुवाहाटी होते हुए ट्रेन से कथित तौर पर इंदौर लौट गई। वहीं तीनों हत्यारे भी अलग-अलग टैक्सी लेकर गुवाहाटी पहुंचे और वहां से ट्रेन पकड़कर इंदौर रवाना हो गए। पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सईम के मुताबिक, सभी आरोपियों ने जिस तरीके से अलग-अलग और सटीक तरीके से भागने की योजना बनाई थी, उससे साफ है कि पूरी साजिश बहुत पहले से और बारीकी से रची गई थी।

डिजिटल सबूतों से खुली परतें

जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि हत्या के दिन सोनम और राज कुशवाहा के बीच लगातार फोन पर संपर्क था, और वह तीनों हत्यारों से भी संपर्क बनाए हुए था। हालांकि सोनम का मोबाइल फोन अभी बरामद नहीं हो पाया है, जिससे पुलिस को और पुख्ता सबूत मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या सोनम पहले भी मेघालय आई थी और क्या उसने इसी जगह को पहले से हत्या के लिए चुन रखा था।

सोनम को मंगलवार की रात तक शिलॉन्ग पहुंचा दिया गया है। जबकि राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपी बुधवार सुबह तक पुलिस हिरासत में पहुंच सकते हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस उनके रिमांड की मांग करेगी। एसपी विवेक सईम के अनुसार, हत्या स्थल वाई सॉडोंग वॉटरफॉल के पास क्राइम सीन को फिर से रीक्रिएट किया जाएगा ताकि साजिश की हर परत को उजागर किया जा सके। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि सोनम खुद तीनों आरोपियों को लेकर वहां पहुंची थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी