न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LPG की कीमतों में राहत, 35 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से कमर्शियल सिलेंडर 35 रुपये सस्ता हुआ। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बदले दाम, जबकि घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं। जानिए शहरवार रेट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 7:26:09

LPG की कीमतों में राहत, 35 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर

1 अगस्त की सुबह आम जनता के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई है। देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगभग 35 रुपये की कमी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने आज नए रेट्स जारी किए, जिनमें 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को अभी थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली से चेन्नई तक बदले रेट, जानिए अब क्या मिलेंगे दाम

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1631 रुपये में मिलेगा, जबकि जुलाई में इसकी कीमत 1665 रुपये थी। इस प्रकार, दिल्ली वालों को 34 रुपये की राहत मिली है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब भी 853 रुपये पर स्थिर बनी हुई है।

कोलकाता

कोलकाता में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 35 रुपये की कटौती की गई है। यहां अब यह सिलेंडर 1734 रुपये में मिल रहा है, जो जुलाई में 1769 रुपये और जून में 1826 रुपये था। सिलसिलेवार गिरावट से व्यापारियों को जरूर राहत मिली है।

मुंबई

मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर का दाम घटकर 1582.50 रुपये हो गया है, जो पहले 1616 रुपये था। जून में इसकी कीमत 1674.50 रुपये और मई में 1699 रुपये थी। यानी कुल 33.50 रुपये की कमी यहां दर्ज हुई है।

चेन्नई

दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में भी राहत महसूस की जा सकती है। यहां 1 अगस्त से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1789 रुपये कर दी गई है। जुलाई में यह 1823.50 रुपये और जून में 1881 रुपये में बिक रहा था।

घरेलू सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं, पिछली बार कब बढ़े थे दाम?

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 8 अप्रैल 2025 को हुआ था, जब इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में यह ₹853 में मिलने लगा और तब से इसी कीमत पर टिका हुआ है। इससे पहले 30 अगस्त 2023 को केंद्र सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की भारी कटौती की थी।

देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमतें (14.2 किलो):

पटना: ₹942.50

दिल्ली: ₹853.00

लखनऊ: ₹890.50

जयपुर: ₹856.50

आगरा: ₹865.50

मेरठ: ₹860.00

गाजियाबाद: ₹850.50

इंदौर: ₹881.00

भोपाल: ₹858.50

लुधियाना: ₹880.00

वाराणसी: ₹916.50

गुरुग्राम: ₹861.50

अहमदाबाद: ₹860.00

मुंबई: ₹852.50

पुणे: ₹856.00

हैदराबाद: ₹905.00

बेंगलुरु: ₹855.50

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं