न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी और आपके शहर में क्या हैं नए रेट

1 मार्च से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 28 से 31 रुपये तक बढ़ गए हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में नई दरें लागू हो गई हैं। जानें आपके शहर में ताजा रेट और घरेलू गैस व PNG की मौजूदा कीमतें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Mar 2026 12:59:34

LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी और आपके शहर में क्या हैं नए रेट

मार्च की शुरुआत के साथ ही रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अहम अपडेट सामने आया है। देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करते हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 मार्च से लागू नई दरों के मुताबिक 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 28 से 31 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये से बढ़कर 1768.50 रुपये हो गई है। यह बदलाव सीधे तौर पर व्यावसायिक उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा।

होटल और रेस्टॉरेंट कारोबारियों पर असर

दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है। कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये से बढ़कर 1875.50 रुपये हो गई है। मुंबई में 1692.00 रुपये से बढ़कर 1720.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये से बढ़कर 1929.00 रुपये कर दी गई है।

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर रेस्टॉरेंट, होटल, कैटरिंग सर्विस और ढाबा संचालकों पर पड़ेगा, क्योंकि वे बड़े पैमाने पर 19 किलो वाले सिलेंडर का उपयोग करते हैं। त्योहारों के सीजन, खासकर होली से ठीक पहले कीमतों में इजाफा उनकी लागत बढ़ा सकता है। कारोबारियों का कहना है कि यदि लागत लगातार बढ़ती रही, तो इसका असर मेन्यू कीमतों पर भी दिख सकता है। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली हुई है।

घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का संशोधन नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 853.00 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 879.00 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये बनी हुई है।

सरकार और तेल कंपनियों ने फिलहाल आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू रसोई गैस के दाम स्थिर रखे हैं, जिससे मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

पीएनजी दरों में भी कोई बदलाव नहीं

पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) की कीमतों में भी इस बार कोई संशोधन नहीं किया गया है। दिल्ली में पीएनजी की मौजूदा दर 48.59 रुपये प्रति SCM है। नोएडा में 48.46 रुपये प्रति SCM, गुरुग्राम में 47.40 रुपये प्रति SCM, कानपुर में 49.95 रुपये प्रति SCM और अजमेर में 50.27 रुपये प्रति SCM पर गैस उपलब्ध है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला