न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए साल की शुरुआत में जनता के लिए झटका, LPG सिलेंडर 111 रुपये हुआ महंगा, जानें अब कितने का मिलेगा

नए साल 2026 में आम जनता के लिए बड़ा झटका, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ गए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नई कीमतें लागू, जानें अब सिलेंडर कितने में मिलेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 01 Jan 2026 9:39:13

नए साल की शुरुआत में जनता के लिए झटका, LPG सिलेंडर 111 रुपये हुआ महंगा, जानें अब कितने का मिलेगा

साल 2026 की शुरुआत होते ही आम लोगों की जेब पर महंगाई का असर दिखने लगा है। नए साल के पहले ही दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। 1 जनवरी 2026 से देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नई कीमतें लागू कर दी गई हैं। हालांकि, आम घरों में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे थोड़ी राहत मिली है।

1 जनवरी से लागू हुए नए कमर्शियल LPG दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2026 से कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई दरें लागू कर दी हैं। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से होटलों, रेस्टोरेंट्स और छोटे कारोबारियों के बजट पर सीधे असर डालेगी।

शहरवार नई कीमतें:

दिल्ली: 19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1580.50 रुपये की जगह 1691.50 रुपये में मिलेगा।

कोलकाता: कीमत बढ़कर 1684 रुपये से 1795 रुपये हो गई।

मुंबई: पहले 1531.50 रुपये का सिलेंडर अब 1642.50 रुपये में मिलेगा।

चेन्नई: 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये कर दिया गया।

दिसंबर और नवंबर में भी हुए थे बदलाव

दिल्ली और कोलकाता में 1 दिसंबर 2025 को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 10 रुपये घटाए गए थे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 रुपये की राहत मिली थी। इसके अलावा, नवंबर 2025 में भी 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। उस समय:

दिल्ली: 1595.50 → 1590 रुपये

कोलकाता: 1700.50 → 1694 रुपये

मुंबई: 1547 → 1542 रुपये

चेन्नई: 1754.50 → 1750 रुपये

इन बार-बार बदलावों के बीच अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत स्थिर

जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगे हो रहे हैं, वहीं 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर हैं। अप्रैल 2025 के स्तर पर अब भी ये कीमतें बरकरार हैं।

शहरवार मौजूदा घरेलू सिलेंडर की कीमतें:

दिल्ली: 853 रुपये

कोलकाता: 879 रुपये

मुंबई: 852 रुपये

चेन्नई: 868 रुपये

महंगे सिलेंडर से प्रभावित हो सकती हैं सेवाओं की कीमतें

नए साल में कमर्शियल LPG सिलेंडर के महंगे होने से रेस्तरां, होटल और छोटे व्यवसायों के खर्च बढ़ सकते हैं। इसका सीधा असर खाने-पीने और अन्य सेवाओं की कीमतों पर पड़ने की संभावना है।

इस बढ़ोतरी से आम लोगों के लिए महंगाई का बोझ और बढ़ गया है, और आने वाले समय में दामों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला