न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लेह हिंसा के बाद बढ़ा तनाव, स्कूल-कॉलेज बंद; हल निकालने के लिए केंद्र ने भेजा विशेष दूत, प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

लेह हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण, केंद्र ने भेजा विशेष दूत और सुरक्षा कड़े किए। स्कूल-कॉलेज बंद, प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना, वार्ता की संभावना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 8:22:44

लेह हिंसा के बाद बढ़ा तनाव, स्कूल-कॉलेज बंद; हल निकालने के लिए केंद्र ने भेजा विशेष दूत, प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना

लद्दाख में भड़की हिंसा के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने और हल निकालने के लिए केंद्र सरकार ने लेह में एक विशेष दूत को भेजा है। इसी बीच, लेह और कारगिल से तीन-तीन प्रतिनिधियों का 6 सदस्यीय दल गुरुवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गया। यह दल केंद्र सरकार के साथ सीधे बातचीत करेगा। लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के अध्यक्ष थुप्स्तान छेवांग ने कहा कि बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने बताया, “केंद्र से आए अधिकारी ने संकेत दिया है कि वे तुरंत वार्ता शुरू करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली में हमारी बैठक होने की संभावना है।”

कर्फ्यू और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

गुरुवार को लेह शहर और आसपास का माहौल भारी तनाव में रहा। पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कर्फ्यू को कड़ाई से लागू किया। इससे पहले बुधवार को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची लागू करने की मांग पर हुए विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। इस झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने अब तक 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि कर्फ्यू वाले इलाकों में स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में है और फिलहाल कहीं से कोई नई घटना सामने नहीं आई है।

शिक्षा संस्थान दो दिन के लिए बंद

लेह के जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोनक ने हालात को देखते हुए शुक्रवार से अगले दो दिनों तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया। आंगनवाड़ी केंद्रों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल रोकी

हिंसा के बढ़ने के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपनी पंद्रह दिनों से चल रही भूख हड़ताल बीच में ही रोकनी पड़ी। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए कहा, “यह लद्दाख के लिए सबसे दुखद दिन है। पिछले पांच वर्षों से हम शांतिपूर्ण रास्ते पर चल रहे थे, लेकिन हिंसा ने हमारी मेहनत को नुकसान पहुंचाया है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तुरंत हिंसा छोड़कर शांतिपूर्ण आंदोलन की राह पर लौटें।

केंद्र ने वांगचुक को ठहराया जिम्मेदार

दूसरी ओर, केंद्र सरकार ने अशांति के लिए सीधे तौर पर सोनम वांगचुक को जिम्मेदार बताया। गृह मंत्रालय का आरोप है कि उनके बयानों से भीड़ उकसी और हालात बिगड़े। मंत्रालय ने यह भी कहा कि विदेशी तत्वों की भूमिका की जांच की जा रही है, क्योंकि घायलों में तीन नेपाली नागरिक शामिल पाए गए। हालांकि, वांगचुक ने इन आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि यह उन्हें बलि का बकरा बनाने की रणनीति है। उनका कहना है कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने साफ कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो वह जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तारी देने के लिए भी तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला