न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करूर भगदड़ के बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य और राष्ट्रीय हाईवे पर रैलियों और रोड शो पर तत्काल लगाई रोक

करूर में हुई भयावह भगदड़ के बाद मद्रास हाई कोर्ट ने स्टेट और नेशनल हाईवे पर सभी राजनीतिक रैलियों, रोड शो और सार्वजनिक आयोजनों पर तत्काल रोक लगा दी। SOP तैयार होने तक किसी भी सभा की अनुमति नहीं मिलेगी। अदालत ने SIT गठित कर घटना की जांच का आदेश भी दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 8:40:28

करूर भगदड़ के बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य और राष्ट्रीय हाईवे पर रैलियों और रोड शो पर तत्काल लगाई रोक

मद्रास हाई कोर्ट ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी राजनीतिक रैलियों, रोड शो और सार्वजनिक आयोजनों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कदम करूर में पिछले शनिवार को हुई भयावह भगदड़ के बाद उठाया गया, जिसमें 40 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह पाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक ऐसे आयोजनों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार नहीं हो जाती।

यह आदेश अदालत ने चार जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान पारित किया। इन याचिकाओं में अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की रैलियों के दौरान भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए SOP बनाने के निर्देश मांगे गए थे।

SOP न बनने तक किसी सभा की अनुमति नहीं

राज्य सरकार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि SOP तैयार होने तक राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्धारित स्थानों को छोड़कर किसी भी रैली या रोड शो की अनुमति नहीं दी जाएगी। जज सेंथिलकुमार ने पुलिस की हालिया कार्रवाई की कड़ी आलोचना की, जिसमें विजय के अभियान बस से जुड़ी दुर्घटना के मामले का उल्लेख किया गया। उन्होंने पूछा कि क्या इस संबंध में कोई मामला दर्ज किया गया। जज ने कहा, “मामला दर्ज करने से क्या रोकता है? शिकायत न मिलने पर भी पुलिस को स्वयं पहल करनी चाहिए।”

SIT गठित करने का आदेश

हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी असरा गर्ग के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश दिया। यह SIT 27 सितंबर को करूर में हुई विजय की रैली में भगदड़ की पूरी जांच करेगा।

साथ ही, अदालत ने टीवीके के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया। इनमें प्रदेश महासचिव बुस्सी एन आनंद और उप महासचिव सीटीआर निर्मल कुमार शामिल हैं। ये याचिकाएं 27 सितंबर को करूर रैली में हुई भगदड़ से संबंधित प्राथमिकी में नामजद होने के बाद दायर की गई थीं। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें इस घटना से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत नहीं मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला