न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSS के 100 साल पूरे होने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान- 'मेरे परिवार का भी संघ से पुराना नाता' – सेवा, संस्कार और समर्पण की शताब्दी यात्रा

RSS के 100 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने परिवार के संघ से पुराने नाते और संघ की शताब्दी यात्रा पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने सेवा, संस्कार और समर्पण के संदेश के साथ गांधी और शास्त्री को भी नमन किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 4:46:54

RSS के 100 साल पूरे होने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान- 'मेरे परिवार का भी संघ से पुराना नाता' – सेवा, संस्कार और समर्पण की शताब्दी यात्रा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि उनके परिवार का भी संघ से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने संघ की शताब्दी यात्रा को “वसुधैव कुटुम्बकम्” के संकल्प का प्रतीक बताया और सोशल मीडिया के माध्यम से संघ के स्वयंसेवकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

सिंधिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "विजयादशमी के इस पावन दिन पर संघ का स्थापना दिवस हमारे राष्ट्रजीवन की उस अखंड धारा की याद दिलाता है, जिसने पिछले 100 वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण का दीप प्रज्वलित रखा है। मेरे परिवार का भी इस महान संगठन से पीढ़ियों पुराना आत्मीय संबंध रहा है। आज मैं श्रद्धा और गर्व के साथ उन सभी स्वयंसेवकों को नमन करता हूं, जिन्होंने तन-मन-धन से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "संघ की यह शताब्दी यात्रा भारत की चिरंतन चेतना और वसुधैव कुटुम्बकम् के संकल्प का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर मैं सभी स्वयंसेवकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।"

गांधी जयंती पर नमन

महात्मा गांधी की जयंती पर सिंधिया ने कहा, "स्वदेशी की अलख जगाकर ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला देने वाले हमारे पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धा पूर्वक नमन। बापू के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ स्वदेशी आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय था। गांधीजी ने इसे 'स्वराज की आत्मा' कहा और चरखे-खादी को अपनाकर आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की अलख जगाई। आज उनका संदेश हमें प्रेरित करता है कि हम अपने गांव, अपने कारीगर, अपने किसान और अपने उद्यम को अपनाकर राष्ट्र को सशक्त बनाएं।"

लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा, "देश के वीर जवानों और किसानों में नई ऊर्जा का संचार करने वाले, 'जय जवान-जय किसान' के अमर नारे वाले भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को सादर नमन। उनका त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला