न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE Main Result 2026: कब जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट? कहां देखें और कैसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी प्रक्रिया

JEE Main Result 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए जेईई मेन का रिजल्ट कब जारी होगा, कहां और कैसे स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आंसर की देखने और आपत्ति दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 22 Jan 2026 8:20:25

JEE Main Result 2026: कब जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट? कहां देखें और कैसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी प्रक्रिया

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2026 के नतीजों का इंतज़ार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो JEE Main 2026 का रिजल्ट फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि यह परिणाम 11 फरवरी से 14 फरवरी के बीच किसी भी दिन घोषित हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल जेईई मेन का रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया गया था।

रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इससे पहले, JEE Main 2026 की प्रोविजनल आंसर की फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।

यहां से देखें JEE Main Result 2026

जेईई मेन जनवरी सत्र 2026 का स्कोरकार्ड उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। वहां उपलब्ध JEE Main स्कोरकार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक कर लॉगिन करना होगा।

लॉगिन के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना अनिवार्य होगा। सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे PDF में सेव कर भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

JEE Main स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स

आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें

होमपेज पर उपलब्ध JEE Main Scorecard 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें

आवेदन संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें

स्क्रीन पर JEE Main 2026 का स्कोरकार्ड दिखाई देगा

स्कोरकार्ड की PDF फाइल डाउनलोड करें और हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें

ऐसे करें JEE Main 2026 Answer Key डाउनलोड

JEE Main 2026 की उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर आंसर की PDF देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी। अभ्यर्थी इसे सेव कर प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

JEE Main 2026 Answer Key के जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा के विश्लेषण से जुड़े लाइव अपडेट्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें

यदि किसी उम्मीदवार को JEE Main 2026 की आंसर की में दिए गए उत्तरों पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कर सकता है।

आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं

Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उपलब्ध विंडो लिंक पर क्लिक करें

आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करें

जिन प्रश्नों पर आपत्ति है, उन्हें चुनें

सही उत्तर के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज़ (PDF) अपलोड करें

निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सबमिट बटन पर क्लिक करें

सबमिशन के बाद आंसर की की PDF कॉपी सेव कर लें

JEE Main 2026 से जुड़ी किसी भी ताजा और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से jeemain.nta.nic.in वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला