न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JEE ADVANCED 2026: IIT रुड़की को मिली परीक्षा की मेजबानी, 17 मई को होगी

JEE Advanced 2026 की तारीख का ऐलान, परीक्षा 17 मई 2026 को होगी और IIT रुड़की को इस साल आयोजन की जिम्मेदारी मिली। जानें पूरी जानकारी, ऑनलाइन आवेदन, एडमिट कार्ड और सीटों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 9:03:33

JEE ADVANCED 2026: IIT रुड़की को मिली परीक्षा की मेजबानी, 17 मई को होगी

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा और विश्व की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा JEE Advanced 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें परीक्षा 17 मई 2026, रविवार को आयोजित होने की घोषणा की गई है। साथ ही, इस साल परीक्षा की जिम्मेदारी IIT रुड़की को दी गई है।

निजी कोचिंग संस्थानों के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार, IIT रुड़की इस वर्ष JEE Advanced 2026 की मेजबानी करेगी। आधिकारिक वेबसाइट पर यह जानकारी शुक्रवार रात को अपडेट की गई, जिसमें परीक्षा तिथि और आयोजनकर्ता IIT का नाम स्पष्ट रूप से घोषित किया गया। पिछले 20 वर्षों के रिकार्ड के अनुसार, हर छह साल में IIT को रोटेशन बेसिस पर JEE Advanced आयोजित करने की जिम्मेदारी मिलती है। छह साल पहले भी IIT रुड़की ने यह परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। वहीं, बीते वर्ष 2025 में परीक्षा की जिम्मेदारी IIT कानपुर के पास थी।

अमित आहूजा ने बताया कि आयोजन संस्थान IIT रुड़की ने हेल्प डेस्क नंबर +91-1332-285224 और ईमेल orgjee@iitr.ac.in जारी कर दिया है। फिलहाल केवल परीक्षा तिथि की घोषणा की गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, एडमिट कार्ड, परिणाम, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रश्नपत्र जारी होने की पूरी टाइमलाइन बाद में IIT रुड़की द्वारा प्रकाशित की जाएगी। इसके साथ ही, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस, सिलेबस और इनफॉरमेशन ब्रोशर भी समयानुसार जारी किए जाएंगे।

पिछले साल JEE Advanced 2025 के माध्यम से 23 IITs में कुल 18,160 सीटों पर प्रवेश हुआ था। पिछले कुछ वर्षों में IIT में सीटों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। ऐसे में इस साल भी संभव है कि सीटों में थोड़ी वृद्धि की जाए, जिससे और अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला