न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो संकट पर केंद्र की कड़ी कार्रवाई, CEO को तलब, आज 1800+ फ्लाइट्स ऑपरेट, अब तक 827 करोड़ रिफंड—बड़े अपडेट

इंडिगो संकट पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई शुरू। DGCA और एविएशन मंत्रालय ने CEO पीटर एल्बर्स को तलब किया। आज 1800+ फ्लाइट्स संचालित हुईं, यात्रियों को अब तक 827 करोड़ रुपये रिफंड। FDTL नियम, जांच और संसद में दिए गए बयान से जुड़ा पूरा अपडेट यहां पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Dec 2025 7:56:37

इंडिगो संकट पर केंद्र की कड़ी कार्रवाई, CEO को तलब, आज 1800+ फ्लाइट्स ऑपरेट, अब तक 827 करोड़ रिफंड—बड़े अपडेट

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो सोमवार (8 दिसंबर 2025) को भी अपने संचालन को पूरी तरह सामान्य नहीं कर पाई है। 15 दिसंबर 2025 तक जिन उड़ानों को रद्द किया गया था, उनका रिफंड तेजी से निपटाया जा रहा है। अब तक यात्रियों को कुल 827 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। सरकारी सूत्रों का कहना है कि मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को सुबह 11 बजे एविएशन मिनिस्ट्री और डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स से मुलाकात करेंगे और पूरी स्थिति पर जवाब-तलब करेंगे। इसके तुरंत बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दोपहर 12 बजे लोकसभा में औपचारिक बयान देंगे।

आज 1800 से अधिक उड़ानें चलीं — स्थिति धीरे-धीरे सामान्य

इंडिगो ने सोमवार को 1800+ उड़ानों का संचालन किया, जबकि 7 दिसंबर को 1650 उड़ानें ही उड़ पाई थीं।
1 से 7 दिसंबर के बीच हजारों फंसे यात्रियों की मदद के लिए एयरलाइन ने:

9500+ होटल रूम की व्यवस्था की

लगभग 10,000 कैब और बसें बुक की

4500 से अधिक बैग यात्रियों को सौंपे

बाक़ी बैग अगले 36 घंटों में पहुंचाने का लक्ष्य

कंपनी प्रतिदिन विभिन्न चैनलों के माध्यम से 2 लाख से ज्यादा यात्रियों की सहायता कर रही है।

सरकार का सख्त रुख — “जांच के बाद कड़ा एक्शन तय”

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने राज्यसभा में स्पष्ट कहा कि इंडिगो का संकट सरकार के लिए बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने बताया कि इस समय पूरी घटना की विस्तृत जांच चल रही है और परिणाम आने के बाद सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी जो बाकी एयरलाइंस के लिए भी सख्त उदाहरण बने।

उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थिति इंडिगो की आंतरिक खामियों—क्रू रोस्टरिंग सिस्टम, शेड्यूलिंग और इंटरनल प्लानिंग—की वजह से पैदा हुई है।

संसद में मंत्री ने क्या कहा? प्रमुख बातें

राज्यसभा में दिए अपने विस्तृत जवाब में मंत्री नायडू ने बताया कि फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद लागू किए गए हैं।

उन्होंने बताया:

अप्रैल में हाई कोर्ट के निर्देश के बाद FDTL लागू हुआ

कुल 22 नियमों में से 15 नियम 1 जुलाई से लागू हुए

शेष 7 नियम 1 नवंबर 2025 से प्रभावी हुए

DGCA तब से सभी एयरलाइंस के साथ लगातार चर्चा कर रहा है

1 दिसंबर को इंडिगो के साथ भी बैठक हुई थी, लेकिन उस दौरान एयरलाइन ने किसी “बड़ी समस्या” का उल्लेख नहीं किया

नायडू ने कहा कि एयरलाइन द्वारा उठाए न गए मुद्दों के चलते स्थिति अचानक बिगड़ी, जबकि नियामक एजेंसियां लगातार समन्वय में थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला