न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडिगो संकट जारी: 300 से अधिक उड़ानें फिर रद्द, सरकार ने दी चेतावनी—'घर से निकलने से पहले स्टेटस जरूर चेक करें'

इंडिगो एयरलाइंस में संकट गहराता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन 300 से अधिक उड़ानें रद्द, सरकार ने यात्रियों को चेतावनी दी—एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस ज़रूर चेक करें। DGCA की सख्त निगरानी के बावजूद संचालन प्रभावित, हजारों यात्री परेशान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Dec 2025 11:22:10

इंडिगो संकट जारी: 300 से अधिक उड़ानें फिर रद्द, सरकार ने दी चेतावनी—'घर से निकलने से पहले स्टेटस जरूर चेक करें'

इंडिगो एयरलाइंस में जारी अव्यवस्था थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार (9 दिसंबर 2025) को संसद में दावा किया था कि स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है और प्रभावित यात्रियों को रिफंड भी दिया जा रहा है। लेकिन ज़मीनी हालात इस बयान के बिल्कुल उलट दिखाई दे रहे हैं। बुधवार (10 दिसंबर 2025) को भी 300 से अधिक उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले 400 से अधिक उड़ानें रद्द की गई थीं।

सख्त निगरानी के बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं

DGCA और नागर विमानन मंत्रालय एयरलाइन के संचालन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन इंडिगो अभी भी अपनी व्यवस्था को सामान्य करने के संघर्ष में है। सरकार पहले ही निर्देश दे चुकी है कि जब तक हालात पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाते, एयरलाइन को अपनी कुल उड़ानों में 10% कटौती करनी होगी। इसका सीधा मतलब है कि आने वाले कई महीनों तक बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होती रहेंगी, चाहे यात्रियों ने पहले से टिकट ही क्यों न बुक कर रखे हों।

यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी — "एयरपोर्ट जाने से पहले स्टेटस जांचें"

सरकार और एयरलाइन ने यात्रियों को आगाह किया है कि वे एयरपोर्ट की ओर रवाना होने से पहले अपनी उड़ान के नवीनतम स्टेटस की पुष्टि अवश्य कर लें। अंतिम समय में भी उड़ान का समय बदला या उड़ान रद्द की जा सकती है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, नागर विमानन मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि इंडिगो को फिलहाल अपनी उड़ान क्षमता में 10 प्रतिशत की कटौती करनी होगी ताकि कंपनी अपने संचालन में स्थिरता ला सके।

अब तक कितनी उड़ानें हुई प्रभावित?


नए फ्लाइट सर्विस नियमों के दूसरे चरण के लागू होने के बाद इंडिगो की परिचालन व्यवस्था गंभीर रूप से बाधित हुई है। अब तक 4,000 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं, जबकि सैकड़ों उड़ानों में भारी देरी दर्ज हुई। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने जानकारी दी कि संकट के बीच इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को मंत्रालय में बुलाकर स्थितियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में एल्बर्स ने बताया कि 6 दिसंबर तक रद्द की गई उड़ानों का 100 प्रतिशत रिफंड यात्रियों को वापस किया जा चुका है।

इंडिगो के संचालन संबंधी इस गड़बड़ी का असर आने वाले हफ्तों में भी जारी रहने की आशंका है। इसलिए यात्रियों के लिए यह सलाह बेहद महत्वपूर्ण है कि वे अपनी यात्रा से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनाए रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल