न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यात्रीगण सावधान! 25 फरवरी से 3 मार्च तक कई अहम ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

25 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक दिल्ली, यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की कई अहम ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 22 Feb 2026 9:35:21

यात्रीगण सावधान! 25 फरवरी से 3 मार्च तक कई अहम ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

फरवरी का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और अगर आप फरवरी के आखिरी हफ्ते या मार्च की शुरुआत में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की 24 प्रमुख ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है।

इस कदम से हजारों यात्रियों की बुकिंग और यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है। रेलवे का कहना है कि यह फैसला ट्रैक मेंटेनेंस, तकनीकी अपग्रेड और सुरक्षा सुधार के लिए लिया गया है। इसलिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना न भूलें।

रेलवे ने रद्दीकरण की वजह बताई

सर्दियों के दौरान अक्सर कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हो जाती हैं, लेकिन इस बार मामला अलग है। रेलवे ने स्पष्ट किया कि ट्रैक मेंटेनेंस, पुराने पुलों की मरम्मत, लाइन ब्लॉक और तकनीकी सुधार के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लंबी अवधि में यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा। बेहतर ट्रैक, मजबूत पुल और अपग्रेडेड सिस्टम से ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और समय पर संभव होगा। फिलहाल यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन भविष्य में ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए यह जरूरी कदम है।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों की सूची

22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) - कोलकाता एक्सप्रेस: 27 फरवरी तक

12327/28 हावड़ा - देहरादून - हावड़ा (उपासना एक्सप्रेस): 27 और 28 फरवरी

14003/04 मालदा टाउन - नई दिल्ली - मालदा टाउन एक्सप्रेस: 26 और 28 फरवरी

14523/24 बरौनी - अंबाला - बरौनी (हरिहर एक्सप्रेस): 24 और 26 फरवरी

14617/18 अमृतसर - पूर्णिया कोर्ट - अमृतसर (जनसेवा एक्सप्रेस): 28 फरवरी और 02 मार्च

15903/04 डिब्रूगढ़ - चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: 27 फरवरी और 01 मार्च

15619/20 गया - कामाख्या - गया एक्सप्रेस: 23 और 24 फरवरी

15621/22 कामाख्या - आनंद विहार - कामाख्या एक्सप्रेस: 26 और 27 फरवरी

12873/74 हटिया - आनंद विहार - हटिया एक्सप्रेस: 26 और 27 फरवरी

18103/04 टाटा - अमृतसर - टाटा एक्सप्रेस: 25 और 27 फरवरी

22197 कोलकाता - वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस: 01 मार्च

22857/58 संतरागाछी - आनंद विहार - संतरागाछी एक्सप्रेस: 02-03 मार्च

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य करें और यात्रा योजना के अनुसार बदलाव करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
तमिलनाडु के पेरंबलुर में कार और बस की टक्कर, 3 लोगों की मौत और 4 घायल
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
जमशेदपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 युवाओं की मौत
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला