न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफल परीक्षण...भारत ने ट्रेन से लॉन्च की अग्नि-प्राइम मिसाइल; Video

भारत ने इतिहास रचते हुए अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण ट्रेन से किया। DRDO ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से इस इंटरमीडिएट रेंज मिसाइल को लॉन्च किया, जो 2000 किमी तक मार करने में सक्षम है और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 11:40:40

सफल परीक्षण...भारत ने ट्रेन से लॉन्च की अग्नि-प्राइम मिसाइल; Video

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने इंटरमीडिएट रेंज की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया, जो खास बात यह है कि पहली बार इसे ट्रेन से लॉन्च किया गया। यह परीक्षण अग्नि-प्राइम रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से इस उपलब्धि की जानकारी साझा की।

रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

गुरुवार को एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में राजनाथ सिंह ने लिखा, "भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है और इसमें कई अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं। विशेष रूप से इस परीक्षण के लिए रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर तैयार किया गया था।"

DRDO और सशस्त्र बलों को बधाई

रक्षा मंत्री ने DRDO और स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "इस सफल परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल कर दिया है, जिनके पास रेल प्रणाली से मिसाइल लॉन्च करने की क्षमता है।"

अग्नि-प्राइम मिसाइल की विशेषताएं

अग्नि-प्राइम मिसाइल लगभग 2000 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे देश के किसी भी बॉर्डर पर तेजी से पहुंचाया जा सकता है। यह मिसाइल रडार से बचने में सक्षम है और कई उन्नत तकनीकों से लैस है। इसके नेविगेशन सिस्टम की मदद से दुश्मन के ठिकानों पर सटीक निशाना लगाया जा सकता है। इस प्रकार यह मिसाइल न केवल रक्षा की दृष्टि से, बल्कि रणनीतिक मामलों में भी भारत की ताकत को बढ़ाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला