न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप की धमकियां बेअसर, भारत रूस से बढ़ाएगा तेल की खरीद: रिपोर्ट

ट्रंप की चेतावनियों और टैरिफ के बावजूद भारत रूस से तेल की खरीद बढ़ाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में रूसी तेल की मांग 10-20% बढ़ सकती है, जबकि अमेरिका और पश्चिमी दबावों के बावजूद भारत अपनी रणनीति पर कायम है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 8:40:29

ट्रंप की धमकियां बेअसर, भारत रूस से बढ़ाएगा तेल की खरीद: रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों और टैरिफ के बावजूद भारत पर उनका प्रभाव सीमित नजर आ रहा है। खबर है कि भारत ने सितंबर महीने में रूस से तेल की खरीद बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, इस पर सरकार या भारतीय रिफाइनरीज की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी भारत पर रूसी तेल की खरीद को लेकर जुर्माना और टैरिफ लगा चुके हैं।

भारत की बढ़ती तेल खरीद

रॉयटर्स से बातचीत में तेल खरीद प्रक्रिया में शामिल तीन सूत्रों ने बताया कि भारतीय रिफाइनरीज अगस्त की तुलना में सितंबर में 10 से 20 फीसदी अधिक रूसी तेल खरीद सकती हैं। इस हिसाब से रोजाना 1 लाख 50 हजार से 3 लाख बैरल तक की खरीद बढ़ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले महीने रूस के पास अतिरिक्त तेल उपलब्ध होगा। इसका कारण यह है कि कुछ रिफाइनिंग रुकावटों के चलते रूस की कच्चे तेल को ईंधन में बदलने की क्षमता में कमी आई है। वहीं, जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन ने हाल ही में रूस की 10 रिफाइनरी पर हमला किया, जिससे रूस की रिफाइनिंग क्षमता लगभग 17 प्रतिशत तक प्रभावित हुई।

रूस पर पश्चिम के प्रतिबंध और भारत का रुख

साल 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए। उस दौरान भारत रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बनकर सामने आया। हालांकि, अब अमेरिकी सरकार इस लेनदेन पर आपत्ति जता रही है।

ट्रंप की शुरुआत में 25 प्रतिशत टैरिफ और जुर्माना शामिल था, बाद में इसे बढ़ाकर कुल 50 प्रतिशत किया गया। अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदकर मुनाफाखोरी करने का भी आरोप लगाया।

भारत की स्थिति और वैश्विक परिदृश्य

भारत की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि यूरोपीय संघ और अमेरिका खुद भी रूस से अरबों डॉलर का व्यापार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारत ने तेल की खरीद बंद कर दी, तो रूस अपनी मौजूदा निर्यात क्षमता बनाए नहीं रख पाएगा, जिससे उसके तेल से मिलने वाले राजस्व पर सीधे असर पड़ेगा।

इस परिस्थिति में भारत की रूसी तेल पर निर्भरता और बढ़ सकती है, जबकि अमेरिकी दबावों के बावजूद भारतीय रिफाइनरीज अपनी रणनीति के अनुसार खरीद जारी रखने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला