न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 साल बाद भारत का बड़ा कदम: चीनी नागरिकों को मिलेगा टूरिस्ट वीजा, 24 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया – जानिए पूरी डिटेल

भारत सरकार ने 5 साल बाद एक बड़ा कदम उठाते हुए चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा फिर से शुरू करने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से लागू होगी, जिससे भारत-चीन संबंधों में एक नई शुरुआत की उम्मीद है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 3:33:36

5 साल बाद भारत का बड़ा कदम: चीनी नागरिकों को मिलेगा टूरिस्ट वीजा, 24 जुलाई से शुरू होगी प्रक्रिया – जानिए पूरी डिटेल

भारत सरकार ने एक अहम और प्रतीक्षित फैसला लेते हुए पांच साल के लंबे अंतराल के बाद चीन के नागरिकों को पर्यटक वीजा देने की घोषणा की है। यह प्रक्रिया 24 जुलाई 2025 से आधिकारिक रूप से शुरू की जाएगी। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीजा सेवा फिर से बहाल की जा रही है।

कोविड के बाद पहली बार फिर से वीजा सेवा

गौरतलब है कि मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान एहतियातन भारत सरकार ने सभी पर्यटक वीजा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए थे। इसके तहत चीनी नागरिकों के वीजा पर भी रोक लगा दी गई थी, जो अब तक जारी रही। अब पांच साल बाद यह सेवा बहाल की जा रही है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया में जरूरी होगा 'पासपोर्ट विदड्रॉल लेटर'


भारतीय दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि बीजिंग स्थित भारतीय वीजा केंद्र में पासपोर्ट वापस लेने के लिए आवेदन करते समय एक औपचारिक 'पासपोर्ट विदड्रॉल लेटर' देना अनिवार्य होगा। कोविड काल के दौरान और खासकर जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद यात्राएं और आपसी संपर्क लगभग ठप हो गए थे।

गलवान के बाद तनाव और फिर बातचीत

गलवान घाटी की घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते 1962 के युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि बाद में कूटनीतिक और सैन्य बातचीत के कई दौर हुए, जिनमें पैंगोंग झील, गलवान और हॉट स्प्रिंग्स से सेनाओं के पीछे हटने की सहमति बनी। अक्टूबर 2024 में देपसांग और डेमचोक इलाकों से भी सैनिक हटाने पर सहमति बनी, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की रूस के कजान में अहम बैठक हुई।

द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिश

इस बैठक में दोनों नेताओं ने रिश्तों को सामान्य करने और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के प्रयासों पर बल दिया। इसी के तहत अब भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों को शुरू करने और कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है, जो कोविड के कारण बंद हो गई थी।

जयशंकर ने दिया भरोसा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हाल ही में कहा था कि भारत-चीन के रिश्ते धीरे-धीरे सही दिशा में बढ़ रहे हैं। वीजा सेवा की बहाली को इसी दिशा में एक ठोस कदम के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल