न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत नहीं खरीदेगा अमेरिका से F-35 जेट, ट्रंप के टैरिफ संग्राम के बीच लिया अहम फैसला

भारत ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने से इनकार कर दिया है। यह फैसला ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद लिया गया, जो दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में तनाव की ओर इशारा करता है। भारत अब आत्मनिर्भर रक्षा नीति पर जोर दे रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 12:16:55

भारत नहीं खरीदेगा अमेरिका से F-35 जेट, ट्रंप के टैरिफ संग्राम के बीच लिया अहम फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। ट्रंप ने यह तर्क दिया कि भारत ने अब तक अमेरिका के साथ व्यापार में सहयोग नहीं किया है और इसके लिए उन्होंने भारत द्वारा लगाए गए अधिक आयात शुल्क को ज़िम्मेदार ठहराया है। इसी घटनाक्रम के बीच भारत ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स की खरीद पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय को भारत की तरफ से अप्रत्यक्ष लेकिन स्पष्ट प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि भारत अब इन उन्नत युद्धक विमानों को खरीदने के लिए इच्छुक नहीं है। गौरतलब है कि इस सौदे की पेशकश स्वयं डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की थी।

अब भारत की नीति रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर केंद्रित हो गई है। मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देते हुए तकनीकी हस्तांतरण और संयुक्त निर्माण को प्रमुखता दी जाए। विदेशी हथियार खरीदने के बजाय, भारत अब घरेलू उत्पादन को प्राथमिकता दे रहा है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, भारत सरकार ट्रंप के इस आश्चर्यजनक फैसले पर फिलहाल कोई सीधी प्रतिक्रिया देने के मूड में नहीं है। इसकी बजाय, संबंधों को सहज बनाए रखने के लिए वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जा रहा है ताकि अमेरिका के साथ रणनीतिक और आर्थिक संवाद जारी रह सके।

संभावित संतुलन के रूप में भारत अमेरिका से प्राकृतिक गैस, टेलीकॉम उपकरण और कीमती धातुओं की खरीद में इजाफा करने की योजना बना रहा है। इससे अगले कुछ वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार घाटे को संतुलित करने में मदद मिल सकती है।

इससे पहले ट्रंप ने भारत-रूस संबंधों पर भी तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था, “मुझे फर्क नहीं पड़ता भारत रूस के साथ क्या करता है। वे एक-दूसरे की डूबी हुई अर्थव्यवस्थाओं को साथ लेकर चलें, मुझे कोई चिंता नहीं।” ट्रंप का यह भी कहना था कि भारत अब भी अपने अधिकांश हथियार रूस से ही खरीदता है और वह रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बना हुआ है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत फिलहाल अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को पटरी पर बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। वहीं रक्षा सौदों को इस वक्त चर्चा से बाहर रखा गया है ताकि व्यापारिक वार्ता बिना किसी विघ्न के आगे बढ़ती रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं