न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में कोरोना संक्रमण की नई लहर, एक्टिव केस पहुंचे हजारों में, जानें आपके राज्य का हाल

भारत में कोरोना वायरस फिर तेजी से फैल रहा है। एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच गए हैं। जानिए अपने राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति और स्वास्थ्य मंत्रालय की तैयारियों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 12:42:35

भारत में कोरोना संक्रमण की नई लहर, एक्टिव केस पहुंचे हजारों में, जानें आपके राज्य का हाल

कोरोना वायरस एक बार फिर से देश में तेजी से फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़े जारी किए, जिनके मुताबिक देश में कोरोना के सक्रिय मामले अब 1009 हो गए हैं। इनमें से 752 नए मामले हाल ही में रिपोर्ट हुए हैं। पिछले दो हफ्तों में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 257 थी, लेकिन अब यह तेजी से बढ़ गई है। साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 7 मौतों की पुष्टि की है, जिनमें महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत शामिल है। हालांकि, इन मौतों से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।

किस राज्य में कितने मामले हैं?

कोविड-19 के वर्तमान आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे अधिक 430 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में 104, गुजरात में 83, तमिलनाडु में 69, और कर्नाटक में 47 मामले हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 15, राजस्थान में 13, पश्चिम बंगाल में 12, पांडिचेरी और हरियाणा में 9-9, आंध्र प्रदेश में 4, मध्य प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़, गोवा और तेलंगाना में 1-1 सक्रिय मामला है। देश में कुल सक्रिय मामले 1009 हैं। कुछ राज्यों जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हालात पर कड़ी नजर रखी है

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), आपातकालीन चिकित्सा राहत (EMR) प्रभाग, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के विशेषज्ञों की एक समीक्षा बैठक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें कोरोना की बढ़ती स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई।

दिल्ली में कोविड के मामले बढ़े

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब ये संख्या 104 पहुंच चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने लोगों को घबराने से बचने की अपील करते हुए एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता किसी को पैनिक करने की जरूरत है। हमारे सभी अस्पताल हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऑक्सीजन और अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम तुरंत प्रतिक्रिया देंगे।" दिल्ली सरकार ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है ताकि लोग सावधानी बरतें और स्थिति पर काबू पाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं