न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल जेट्स खरीदने को दी मंजूरी, डील का मूल्य 3.25 लाख करोड़ रुपये

मोदी सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल जेट्स खरीदने को मंजूरी दी। 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस डील से भारतीय वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ेगी, राफेल में घातक हथियार, SCALP और Meteor मिसाइलें, RBE2 AESA रडार और SPECTRA सिस्टम शामिल हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 12 Feb 2026 4:08:05

मोदी सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल जेट्स खरीदने को दी मंजूरी, डील का मूल्य 3.25 लाख करोड़ रुपये

भारतीय वायुसेना की ताकत में एक बड़ा इजाफा होने वाला है। मोदी सरकार ने फ्रांस से 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को हरी झंडी दे दी है। पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर में राफेल जेट्स की ताकत दुनिया ने देखी थी, जब भारत ने पाकिस्तान पर एयर डॉमिनेंस बनाए रखा और महत्वपूर्ण एयरबेस पर सटीक हवाई हमले किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस महत्वाकांक्षी सौदे को मंजूरी दी गई।

114 नए राफेल होंगे भारतीय वायुसेना का हिस्सा

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने इस हाई-प्राइस रक्षा खरीद को “Acceptance of Necessity” के तहत हरी झंडी दी। कुल सौदे की कीमत लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 2.5 लाख करोड़ रुपये सिर्फ 114 राफेल विमानों की खरीद पर खर्च होंगे, जबकि बाकी की राशि हथियारों, पुर्जों और सहायक पैकेज पर जाएगी।

समुद्री निगरानी और एंटी-सबमरीन क्षमता को भी मिलेगा बढ़ावा


सिर्फ वायुसेना ही नहीं, भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। छह पी-8आई समुद्री गश्ती विमानों के लिए मंजूरी दी गई है, जिनकी कीमत लगभग 28 हजार करोड़ रुपये होगी। इसके अलावा, हाई अल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम्स (HAPS) भी खरीदे जाएंगे, जिनकी लागत करीब 15 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। ये सिस्टम खुफिया, निगरानी और टोही मिशनों के लिए अहम साबित होंगे।

राफेल जेट्स: ताकत और घातक हथियार

भारत ने इससे पहले फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे थे, जिनकी डिलीवरी दिसंबर 2024 तक पूरी हो गई। ये विमान IAF के अंबाला में ‘गोल्डन एरोज’ और हाशिमारा में ‘फाल्कन्स’ स्क्वाड्रनों में तैनात हैं। राफेल में घातक हथियार प्रणाली होती है। यह Meteor मिसाइल से लैस है, जो हवा से हवा में मार करने वाली दुनिया की सबसे उन्नत मिसाइलों में से एक है, और इसकी रेंज 100 किलोमीटर से अधिक है।

SCALP मिसाइल के जरिये राफेल दुश्मन के बंकर और ठिकानों को 300-500 किलोमीटर दूर से निशाना बना सकता है। वहीं, हैमर मिसाइल छोटी दूरी की मिसाइल है, जो मजबूत ढांचों को नष्ट करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई है।

राफेल के रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की खासियत


राफेल जेट में RBE2 AESA रडार है, जो एक साथ 40 टारगेट्स को ट्रैक कर सकता है। इसके अलावा SPECTRA सिस्टम है, जो जेट को दुश्मन के रडार से छिपाने और खतरों को जैम करने में सक्षम बनाता है। पायलट हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले के जरिए अपने हेलमेट से ही सभी जरूरी डेटा देख सकता है, जिससे मिशन की सटीकता और सुरक्षा बढ़ती है।

नेवी के लिए 26 राफेल-मरीन जेट्स की डील पहले ही हो चुकी है

इससे पहले अप्रैल 2025 में भारत ने 26 राफेल-मरीन जेट्स के लिए फ्रांस से 63 हजार करोड़ रुपये का सौदा किया था। ये विमानवाहक पोतों से उड़ने में सक्षम हैं और विशेष रूप से नौसेना मिशनों के लिए तैयार किए गए हैं। इस डील में ट्रेनिंग, हथियार, सिमुलेटर और दीर्घकालिक सहायता भी शामिल है। राफेल-एम विमान INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य पर तैनात होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल