न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ITR फाइल करने का अंतिम अवसर, इनकम टैक्स रिटर्न की डेडलाइन बढ़कर 16 सितंबर तक

वित्त वर्ष 2025 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन एक दिन बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी गई है। करदाता आज अंतिम मौका पाकर अपना ITR दाखिल कर सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 8:59:25

ITR फाइल करने का अंतिम अवसर, इनकम टैक्स रिटर्न की डेडलाइन बढ़कर 16 सितंबर तक

वित्त वर्ष 2025 (आकलन वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न भरने की डेडलाइन एक दिन और आगे बढ़ा दी गई है। अब जिन करदाताओं ने अभी तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, उनके पास 16 सितंबर 2025 तक का समय है। यह बढ़ोतरी करदाताओं के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सोमवार देर रात नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी गई है। साथ ही, विभाग ने जानकारी दी कि पोर्टल पर कुछ तकनीकी बदलाव किए जा रहे हैं, जिसके कारण 16 सितंबर को सुबह 12 बजे से 2:30 बजे तक ई-फाइलिंग प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

क्यों लिया गया यह फैसला?

दरअसल, बड़ी संख्या में करदाताओं ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर रिटर्न भरते समय तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी। आईटीआर यूटिलिटीज का देर से उपलब्ध होना, पोर्टल की धीमी स्पीड और एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट से जुड़ी खामियों के चलते टैक्सपेयर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स लगातार नाराज़गी जता रहे थे। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए CBDT ने समय-सीमा को एक दिन और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

अब तक कितने करदाता दाखिल कर चुके हैं ITR?

विभाग के मुताबिक, 15 सितंबर तक लगभग 7 करोड़ से अधिक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए जा चुके हैं। CBDT ने इस अवसर पर करदाताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स को धन्यवाद दिया और कहा कि इतने बड़े स्तर पर फाइलिंग संभव हो पाना सभी की सक्रिय भागीदारी का नतीजा है। विभाग ने यह भी अपील की है कि जिन लोगों ने अब तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, वे अंतिम दिन का लाभ उठाते हुए तुरंत रिटर्न फाइल करें।

टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए खास इंतज़ाम

करदाताओं की मदद के लिए आयकर विभाग ने "असिस्ट टैक्सपेयर्स हेल्पडेस्क" 24x7 उपलब्ध कराया है। इसके माध्यम से कॉल, लाइव चैट, सोशल मीडिया और WebEx प्लेटफॉर्म के जरिए सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी करदाता को अंतिम समय पर परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला