न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले 72 घंटों में 6 राज्यों में बरसेंगे बादल, यूपी–दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD की ताजा चेतावनी

IMD की ताजा चेतावनी के अनुसार अगले 72 घंटों में उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश की संभावना है। यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब और हरियाणा में ठंड व शीतलहर का असर बना रहेगा, जानिए मौसम का पूरा अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 16 Jan 2026 8:38:03

अगले 72 घंटों में 6 राज्यों में बरसेंगे बादल, यूपी–दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD की ताजा चेतावनी

उत्तर भारत में इस समय ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और बिहार में कड़ाके की सर्दी लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर का असर बरकरार रहने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का कहर जारी

दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में इस वक्त सर्दी का प्रकोप साफ तौर पर नजर आ रहा है। दिन के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिलती है, लेकिन सुबह और शाम ठंड बेहद तीखी हो जाती है। 15 जनवरी की सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। इससे पहले 7 जनवरी 2013 को यहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बीते दिनों दोपहर की धूप से लोगों को कुछ राहत मिलने लगी थी, लेकिन गुरुवार रात से ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

राजधानी लखनऊ में भी मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि रात में ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को दिन में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तरह दिन और रात के तापमान में करीब 15.2 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर देखने को मिला।

मौसम वैज्ञानिक ने बताई वजह

प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले समय में रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है। अमौसी स्थित लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दिन और रात के तापमान में ज्यादा फर्क का कारण कोहरे की परत का पूरी तरह छंट जाना है। आसमान साफ होने की वजह से दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन सूर्यास्त के बाद उतनी ही तेजी से ठंड भी बढ़ जाती है।

पंजाब-हरियाणा में सर्दी ने बढ़ाई मुश्किलें

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का असर लगातार बना हुआ है। गुरुवार को कई इलाकों में तापमान गिरने से ठिठुरन और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री कम होकर 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस और नूंह में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन राज्यों में होगी बारिश

IMD ने उत्तर भारत के छह राज्यों में अगले 72 घंटों के भीतर बारिश की चेतावनी जारी की है। 16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में भी अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 18 से 20 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और गहरा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन