न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी से चुनाव हारने के बाद संगठन में बनाई मजबूत पकड़, अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने हरीश द्विवेदी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को महासचिव बनाया गया है। जानिए उनका राजनीतिक सफर, शिक्षा, चुनावी रिकॉर्ड और संगठन में जिम्मेदारियां।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 17 Aug 2026 7:22:00

यूपी से चुनाव हारने के बाद संगठन में बनाई मजबूत पकड़, अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने हरीश द्विवेदी

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के बस्ती से आने वाले पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को संगठन में अहम जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हरीश द्विवेदी 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी संगठन में सक्रिय रहे। वर्तमान में वह असम भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हरीश द्विवेदी को संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। भाजपा ने उनकी संगठनात्मक भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रह चुके हैं।

2014 और 2019 में बने थे सांसद

हरीश द्विवेदी ने भाजपा के टिकट पर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने 2012 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उस चुनाव में बसपा प्रत्याशी के हाथों उन्हें हार मिली थी।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी हरीश द्विवेदी की संगठन में सक्रियता बनी रही। 2024 में उन्हें असम भाजपा का प्रभारी बनाया गया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की जिम्मेदारी भी सौंपी।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

हरीश द्विवेदी का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। उन्होंने 1991 में एबीवीपी के साथ काम करना शुरू किया और संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाईं। बाद में भाजपा में उनकी भूमिका लगातार बढ़ती गई।

बस्ती जिले के तेलियाजो गांव से ताल्लुक रखने वाले हरीश द्विवेदी का जन्म 22 अक्टूबर 1971 को हुआ था। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए किया है। 1998 में उन्होंने यह डिग्री हासिल की थी। वर्ष 2006 में उनकी शादी विनीता द्विवेदी से हुई।

संसद की कई समितियों में निभाई जिम्मेदारी

सांसद के रूप में भी हरीश द्विवेदी को विभिन्न संसदीय समितियों में काम करने का अवसर मिला। वह ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और वित्त संबंधी स्थायी समितियों में भी सदस्य के रूप में काम किया।

2014 और 2019 में लोकसभा सदस्य रहते हुए वह कोयला मंत्रालय की सलाहकार समिति से भी जुड़े रहे। भाजपा संगठन में राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिली है।

असम के बाद राजस्थान की भी जिम्मेदारी

2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी बनाया था। वर्तमान में वह इसी जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। हाल ही में पार्टी ने आगामी राजस्थान स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भी उन्हें प्रभारी नियुक्त किया।

अब राष्ट्रीय महासचिव के रूप में उनकी भूमिका और बढ़ गई है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश के आठ चेहरों को जगह मिली है, जिसमें हरीश द्विवेदी का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। संगठन में उनके लंबे अनुभव और विभिन्न राज्यों में निभाई गई जिम्मेदारियों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत